फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kisan ne ki aatmhatya

कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या

Sun, 05 Nov 2017 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 05 Nov 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
कर्ज से तनाव में आकर किसान ने आत्महत्या कर ली। घर के आंगन में लगे लोहे के जाल से किसान का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर समसोई की है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह दस बजे करीब थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर निवासी 45 वर्षीय किसान मुनेश चंद्र शर्मा ने घर के आंगन में लोहे के जाल से लटक कर आत्महत्या कर ली। घर पर परिजन मौजूद नहीं थे। लौट कर देखा तो मुनीश का यह हालत देखकर हक्के-बक्के रह गए। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों के मुताबिक मुनेश कर्ज के चलते परेशान रहते था। कर्ज से आजिज आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाल ब्रजमोहन गिरि ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि मुनेश का शव घर के आंगन में लोहे के जाल में प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि मुनेश पर बैंक समेत कई लोगों का भी कर्ज था। इससे वह काफी दिनों से परेशान रहता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed