{"_id":"5a8b356f4f1c1bef7b8b8533","slug":"killing-of-farmer-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":" संभल में किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में किसान की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
किसान की गोली मार कर हत्या
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवांसा क्षेत्र के किसौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
बहजोई थाना क्षेत्र के किसौली गांव निवासी राजेंद्र सिंह रविवार की रात छत पर बनी झोपड़ी में सो रहे थे। पत्नी यशोदा देवी अन्य परिजनों के साथ नीचे घर में सो रहीं थीं। देर रात्रि गोली की आवाज सुन कर परिजनों एवं आसपास के अन्य लोगों ने छत पर जाकर देखा तो राजेंद्र खून में लथपथ पड़ा था। उसकी कुछ ही क्षणों में मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची। बहजोई थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजेंद्र के पुत्र महानंदन की ओर से गांव के ही राजूू, बच्चू , गंगाराम और किशनपाल के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। महानंदन ने बताया कि प्रधानी के चुनाव को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी, उसी के चलते पिता की हत्या की गई है।
विज्ञापन
नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश, एक गिरफ्तार
संभल। घटना के लिए नामजद किए गए आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी है। बहजोई के थाना प्रभारी बृजमोहन गिरी ने बताया कि आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस टीम उनकी तलाश में लगी है। एक आरोपी बच्चू को गिरफ्तार कर लिया गया है।