{"_id":"62363b3d9c7cd06d041b4f7d","slug":"killed-valre-bhai-before-holi-very-serious-sambhal-news-mbd4220202141","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलने आए तहेरे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलने आए तहेरे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवां(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव दादपुर में शुक्रवार की दोपहर होली मिलने पहुंचे तहेरे भाई का चचेरे भाई से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। विवाद में चचेरे भाई ने तहेरे भाई को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से जुगेंद्र गंभीर घायल हो गया, जिसका उपचार रजपुरा सीएचसी में चल रहा है। मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
शुक्रवार को चाचा के घर होली मिलने पंहुचे चचेरे-तहेरे भाइयों में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की चचेरे भाई शिशुपाल ने तहेेरे भाई जुगेंद्र को सीने में गोली मार दी। जिससे जुगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी रजपुरा में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। वहीं दूसरी ओर रजपुरा थाना इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि गोली मारने की सूचना मिली है लेकिन पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जिस व्यक्ति को गोली लगी है उसका उपचार चल रहा है।