{"_id":"62f13f05b5f97e3bb3444ec8","slug":"kid-died-after-fell-in-water-bucket-while-playing-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: खेलते समय बाल्टी में गिरे बालक की डूबने से मौत, देहली दरवाजा मोहल्ला में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: खेलते समय बाल्टी में गिरे बालक की डूबने से मौत, देहली दरवाजा मोहल्ला में हुआ हादसा
Mon, 08 Aug 2022 10:21 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 08 Aug 2022 10:21 PM IST
सार
बालक के दादा बसपा के मुरादाबाद मंडल के पूर्व कॉर्डिनेटर साजिद सैफी ने बताया कि पोते के कारण ही बाथरूम में कभी बाल्टी भरी नहीं छोड़ते थे। किसी ने हाथ धोए होंगे या कुछ अन्य काम किया होगा इसलिए थोड़ा-सा पानी भरा रह गया था। इससे ही उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
जैन इमाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोहल्ला देहली दरवाजा निवासी इंजीनियर के एक वर्षीय बेटे की खेलते समय बाल्टी में गिरकर डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मासूम के दादा साजिद सैफी बसपा के मुरादाबाद मंडल के पूर्व कोआर्डिनेटर हैं।
विज्ञापन
संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देहली दरवाजा निवासी इंजीनियर इमरान ने बताया कि उनका एक वर्षीय बेटा जैन इमाम सोमवार को सुबह 9.25 बजे बेडरूम में खेल रहा था। उनकी पत्नी किसी काम में लग गईं तो बेटा घुटनों के बल खेलते हुए बाथरूम में पहुंच गया। बाथरूम में आधे से भी कम पानी से भरी बाल्टी रखी थी।
विज्ञापन
उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि हो सकता है कि बेटा बाल्टी पकड़कर खड़ा होकर सिर के बल बाल्टी में गिर गया। नाक और मुंह के जरिए पानी शरीर में चला गया। पांच मिनट के बाद जब इमाम की खोजबीन की गई। वह बाल्टी में गिरा मिला। आनन-फानन बच्चे को निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इमरान के मुताबिक उनकी शादी दो वर्ष पहले हुई है। जैन इमाम उनका इकलौता बेटा था। उसकी मां जैनब का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बालक के दादा बसपा के मुरादाबाद मंडल के पूर्व कॉर्डिनेटर साजिद सैफी ने बताया कि पोते के कारण ही बाथरूम में कभी बाल्टी भरी नहीं छोड़ते थे। किसी ने हाथ धोए होंगे या कुछ अन्य काम किया होगा इसलिए थोड़ा-सा पानी भरा रह गया था। इससे ही उसकी जान चली गई।