फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kavaria becomes angry

कांवड़ खंडित किए जाने पर भड़के कांवड़िये, प्रदर्शन

Mon, 01 Aug 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल Updated Mon, 01 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
kavaria becomes angry
संभल के मुरादाबाद रोड पर गुस्साए कांवड़ियों को समझाते कोतवाली प्रभारी यशपाल यादव।

विज्ञापन
चंदौसी चौराहे के निकट कांवड़ियों के जत्थे पर किसी ने पत्थर उछाल दिया। इससे आक्रोश का माहौल बना। वहीं दूसरी घटना नखासा थाना क्षेत्र में बादल गुंबद के निकट कांवड़ खंडित की गई थी। इससे कांवड़िये भड़क उठे। सूचना पर पहुंचे एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर दोनों जगहों पर कांवड़ियों को समझाकर हालात को काबू किया। 

रिठाली की ओर से संभल आ रहे कांवड़ियों को बादल गुबंद के निकट असमाजिक तत्वों ने घेर लिया। इसके बाद बाइक सवार तीन युवकों में से एक ने एक कांवड़िये की कांवड़ को गिरा दिया। इससे कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़ खंडित होने की सूचना ठेर मोहल्ला निवासी कांवड़िए राजू ने अपने जत्थे के बाकी सदस्यों को दी। इस पर कुछ ही देर में काफी संख्या में कांवड़िये पहुंच गए। इसके बाद खंडित कांवड़ को सड़क पर रख दी और प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


जानकारी होते ही नखासा थाने की पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने दोषी बाइक सवारों पर रिपोर्ट दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इस पर कांवड़िये शांत हो गए। वहीं, चंदौसी चौराहे के पास हल्लू सराय का एक बड़ा जत्था एसटीएम कोर्ट के सामने से शाम चार बजे चला था। चंदौसी चौराहे पर भारी वाहन खड़े होने से कांवड़ियों को असुविधा हुई। इसी दौरान जत्थे पर किसी ने पत्थर फेंक दिया। इससे कांवड़िये भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित भी चौराहे पर थे। उन्होंने कांवड़ियों से बातचीत की और जत्थे को आगे बढ़ाया। हालांकि एएसपी ने पत्थर उछाले जाने तथा कावंड़ यात्रा में बाधा पड़ने से इनकार किया। उनका कहना था कि कांवड़ यात्रा कड़ी चौकसी के बीच चल रही है। सोमवार को जलाभिषेक होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed