फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   karenci k liye sadak pr utri public, hangama

करेंसी के लिए सड़क पर उतरी पब्लिक, जाम लगाकर हंगामा

Sat, 17 Dec 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 17 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
karenci k liye sadak pr utri public, hangama
कैश न ‌म‌िलने पर मोदी के ‌ख‌िलाफ नारेबाजी की।
जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से महिलाओं की नोकझोंक हुई। वहीं संभल की बैंक ऑफ इंडिया कैश खत्म होने पर शाम तीन बजे हंगामा हुआ। हंगामा करते हुए लोगों ने आर्य समाज रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया। अधिकतर बैंकों में भी पूरे दिन हंगामे भरा माहौल रहा। 
विज्ञापन



नोट बंदी के बाद से करेंसी के लिए लोगों में मारामारी का माहौल है। लोग पूरे दिन करेंसी के लिए बैंकों के बाहर खड़े रहते हैं। शुक्रवार का दिन भी हर दिन की तरह ही आपाधापी और हंगामा रहा। बैंक खुलने से पहले बैंकों के बाहर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। हयातनगर स्टेट बैंक के बाहर लोगों की भारी भीड़ थी लेकिन एक बजे कैश खत्म हो गया। जैसे ही बैंककर्मियों ने लोगों को कैश खत्म होने की जानकारी दी तो वह बिगड़ गए और संभल-बहजोई मार्ग पर पहुंचकर जाम लगा दिया। तभी एक किसान डनलप में भरकर पुआल ला रहा था। वह भी जाम में फंस गया। शरारती तत्व के लोगों ने डनलप में भरी पुआल में आग लगा दी।
विज्ञापन


इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। जलती पुआल को कुछ लोगों ने रोड पर डाल दिया गया। सूचना पर पहुंची हयातनगर पुलिस से जाम में शामिल महिलाओं की नोकझोंक हो गई। एक दरोगा ने उनको कैश दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग 40 मिनट जाम लगने से मार्ग में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम लगाने वाले लोग दरोगा को अपने साथ लेकर बैंक पहुंच गए लेकिन शाखा प्रबंधक ने कैश न होने की बात कही तो लोग फिर भड़क गए। महिलाओं ने दरोगा को अपने बीच में खड़ा कर लिया। किसी तरह महिलाओं को समझाकर के वह निकल पाए। उधर आर्य समाज रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया में तीन बजे कैश खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश खत्म होने की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली तो वह भड़क गए। उन्होंने बैैंक में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा करने वाले लोगों को पुलिस ने बैंक से बाहर किया तो लोगों ने लोगों ने आर्य समाज रोड पर जाम लगा दिया। आर्य समाज रोड पर आधा घंटे जाम लगा रहा। जाम खुलवाने का प्रयास कर रही पुलिस से भी लोगों की जमकर नोकझोंक हुई लेकिन पुलिस ने कैश दिलाने का आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवा दिया। वहीं स्टेट बैंक संभल के बाहर पूरे दिन लोग करेंसी के लिए हंगामा करते रहे। पुलिस किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कर रही थी। नोटबंदी के 38 वें दिन भी संभल में हालात सामान्य नहीं हो सकें हैं। 

‘नो कैश’ से गुस्सा, आठ घंटे जाम
गुन्नौर। रुपये की किल्ल्त से जूझ रही जनता का गुस्सा आखिरकार सड़क पर आ ही गया। बैंक से रुपये न मिलने से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक की शाखा चैनल तोड़ दिया और घंटों प्रदर्शन किया। इसके बाद लोग जवाहर चौराहे पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने सपा, बसपा और भाजपा आदि राजनैतिक दलों के होर्डिंग में आग लगा दी। काफी मशक्क्त के बाद पुलिस ने लोगों को शांत करके जाम खुलवाया। पंजाब नैशनल बैंक से रुपये निकालने के लिए हजारों लोग कई दिन से चक्कर काट रहे हैं। महिलाएं और पुरुष बैंक खुलने से पहले ही लाइन में लग कर अपनी अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन दोपहर से पहले ही कैश खत्म हो जाने पर उन्हें निराश हो कर लौटना पड़ता है।


शुक्रवार की सुबह भी लोग पंजाब नैशनल बैंक के आगे लाइन में खड़े थे, लेकिन थोड़ी देर बाद खबर आई कि कैश खत्म हो गया है। यह सुनकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, लोग बैंक के चैनल पर चढ़ गए, जिससे चैनल टूट गया। इससे भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो हजारों की संख्या में लोग जवाहर चौराहे पर इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों के पास लाठी-डंडे भी देखे गए। लोगों ने जवाहर चौराहे पर लगे सपा, बसपा और बीजेपी के होर्डिंग उतार कर आग के हवाले कर दिए और जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed