फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kanwariyas left for Rajghat Ganga with the echo of cheers.

Sambhal News: जयकारों की गूंज संग राजघाट गंगा रवाना हुए कांवड़िये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas left for Rajghat Ganga with the echo of cheers.
चंदौसी। महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को आस्था और श्रद्धा भाव से मनाया जाएगा। शिव भक्त महादेव की भक्ति में रंगने लगे हैं। महाशिवरात्रि पर देवों के देव महादेव का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए शुक्रवार को कांवड़ियों के जत्थे राजघाट से गंगा जल भर कर लाने के हर-हर महादेव के जयकारों के साथ रवाना हुए। इस दौरान कांवड़िये ट्रेनों, प्राईवेट बसों समेत डीजे के साथ निजी वाहनों से राजघाट के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह कांवड़िये अपनी-अपनी कांवड़ में गंगा जल भर कर गंतव्य के लिए लौटेंगे। इस दौरान कांवड़ियों के स्वागत के लिए चंदौसी-राजघाट मार्ग पर जगह-जगह जलपान के पंडाल सजाए जाएंगे। शहर में भी शाम को कांवड़ियों के स्वागत में जलपान के स्टाल लगेंगे। शनिवार की शाम को कांवड़ सेवा समिति की ओर से खुर्जा गेट से भव्य शिव बरात और कांवड़ियों का जुलूस निकलेगा।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष विजय पाटिया ने बताया कि शिव बरात की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष शिव बारात में कई जनपदों से विशेष झांकियां शामिल होंगी। इनमें जलेसर का भूत-पिशाच, मेरठ की शिव बरात, एटा का झुमका गिरा रे और फर्रुखाबाद का शिव तांडव खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा काली का अखाड़ा और करीब दस डीजे के साथ बरात को भव्य स्वरूप दिया गया है। रविवार को महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों और शिव भक्तों द्वारा महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
हाईवे पर गूंजने लगी कांवड़ियों के घुंघरू की छम-छम
बनियाठेर। जहां एक ओर चंदौसी समेत आसपास के ग्रामीण अंचलों से कांवड़ियों के जत्थे शुक्रवार को राजघाट से गंगा जल भर कर लाने के लिए रवाना हुए। वहीं आसपास के जनपदों के कांवड़िए हरिद्वार से गंगा जल भर कर लौटने लगे हैं। शुक्रवार को मुरादाबाद हाईवे पर पांव में घुंघरू की छम-छम के साथ कांवड़ियों के कदम गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए। हरिद्वार से लौट रहे जनपद बदायूं, बरेली आदि के कांवड़ियों के जत्थे हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज के साथ नजर आए। इस दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस भी सतर्क रही। संवाद
-----------
जुनावई के सांकरा गंगा घाट पर कराई बैरीकेडिंग
जुनावई। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रधान और पुलिस के सहयोग से सांकरा गंगा घाट पर बैरिकेडिंग का कार्य कराया गया है। वहीं इसको लेकर थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान गंगा घाट पर बैरिकेडिंग के दौरान मौजूद रहे।

थाना क्षेत्र के सांकरा गंगा घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का अक्सर गंगा में बह जाने का सिलसिला सामने आता रहा है। इसी को देखते हुए गुन्नौर एसडीएम अवधेश कुमार एवं थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान तथा खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार के द्वारा दो दिन पहले ही गंगा घाट का निरीक्षण किया गया था। वहीं गंगा स्नान एवं कांवड़ में जल भरने की सुविधा के लिए ग्राम प्रधान विनोद कुमार के माध्यम से गंगा घाट पर थाना प्रभारी के द्वारा बैरिकेडिंग कराईं गई है। गंगा घाट को दुरुस्त करने के लिए जेसीबी व मजदूर के माध्यम से काम कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed