फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kanwar Yatra starts today, polythene on the pillars

Sambhal News: कांवड़ यात्रा आज से, खंभों पर पाॅलिथीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra starts today, polythene on the pillars
संभल। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील कांवड़ यात्रा को लेकर विद्युत निगम के दावे हवाहवाई हैं। अफसर प्राथमिकता के इस काम को धता बताकर कागजी घोड़े दौड़ाने में लगे हैं। पड़ताल की दौरान धरातल पर बिजली के खंभे न पॉलिथीन से कवर मिले और न ट्रांसफार्मरों की बांस-बल्लियों से बैरीकेडिंग मिली। संभल-जोया मार्ग पर अमरोहा जिले के बॉर्डर पर बसे मातीपुर गांव से संभल जिले में कांवड़े आती हैं जबकि हसनपुर मार्ग से रंपुरा जट से प्रवेश होता है। इसके अलावा संभल-मुरादाबाद मार्ग से महमूदपुर माफी से कांवड़िये आते हैं। इन्हीं मार्गों पर अलग-अलग शिविर लगते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो इन मार्गों से हाईटेंशन लाइन से लेकर विभिन्न गांवों को आपूर्ति करने वाली अलग-अलग तरह की विद्युत लाइनें जा रही हैं। एमडी ने भले ही कांवड़ मार्ग और शिविर स्थलों के आसपास सभी खंभों पर 50 माईक्रोन से अधिक मोटाई वाली प्लास्टिक पॉलिथीन लगाने के निर्देश दिए लेकिन नहीं लगाई गई है और न ही ट्रांसफार्मरों की बांस-बल्लियों से बैरिकेडिंग की गई। यह स्थिति तब है, तब आज से सावन माह की शुरूआत हो रही है।
विज्ञापन

000000
संभल-बहजोई मार्ग किनारे 70 खंभों पर नहीं लगी पॉलिथीन
सरायतरीन। संभल-बहजोई मार्ग पर स्थित गांव मुजफ्फरपुर से भवन के बीच करीब 70 खंभे हैं। इन खंभों पर किसी पर भी पॉलिथीन नहीं है। अतरासी और किसौली में मुख्य किनारे ट्रांसफार्मर भी रखे हैं, इनकी बांस बल्लियों से बैरिकेडिंग भी नहीं की गई है। खिरनी, कैलादेवी और पवांसा बिजलीघर क्षेत्र की लाइनें भी ऐसी ही हैं। निगम के कार्यों की यह बानगी भर है। हालांकि, पूरे जिले की यही स्थिति है। संवाद
विज्ञापन

00000
कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत हो रहे कार्यों की निगरानी के निर्देश सभी एक्सईएन और एसडीओ को दिए हैं। यदि कहीं लापरवाही सामने आई, तो संबंधित की जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed