फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kanwad yatra in chandausi

कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
kanwad yatra in chandausi
गुन्नौर/चंदौसी। सावन का महीना शुरू होने में अब दस दिन ही शेष हैं। शिव भक्त कांवड़ लाने की तैयारी में जुट गए हैं। सुरक्षित कांवड़ यात्रा को संपन्न कराने के लिए गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। क्योंकि सर्वाधिक भीड़भाड़ गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गंगा घाटों पर ही होती है, वहीं से कांवड़िया जल लेकर शिवालयों को पहुंचते हैं।
विज्ञापन

सुरक्षित कांवड़ यात्रा के गुन्नौर कोतवाली में नगर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें नेशनल हाईवे और चौराहों पर गश्त बढ़ाने के साथ ही लोगों को अफवाहों से बचने का संकल्प दिलाया गया। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गुन्नौर बबराला सहित आस पड़ोस के गांव के लोग भी शामिल रहे। सीओ अशोक कुमार ने कहा कि बबराला-नरौरा हाईवे एवं गुन्नौर नेहरू चौक बबराला इंद्रा चौक सहित संपर्क मार्गों पर हर समय पुलिस गश्त करेगी।
विज्ञापन

सुरक्षा को चाक-चौबंद करने की पूरी कोशिश की जाएगी। थाना क्षेत्र के प्रत्येक कांवड़ सेवा शिविर में दो सफाई कर्मियों की तैनाती के लिए चेयरमैन एवं ग्राम प्रधानों से कहा गया। हाईवे पर लगे सभी कांवड़ शिविरों के आसपास सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मी गश्त करेगी। साथ ही मोबाइल पिकेट भी 24 घंटे अलर्ट रहेगी। सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति और पुलिस व प्रशासन के अफसरों से कांवड़ियों की सुरक्षा और उपचार की व्यवस्था कराने की मांग भी रखी गई। गंगा घाट राजघाट से कांवड़ बनने के बाद बबराला गुन्नौर से होकर भी बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed