{"_id":"69971daeac8f69ef14082950","slug":"kanungo-and-his-associate-arrested-for-taking-bribe-in-sambhal-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: संभल में रिश्वत लेते कानूनगो और सहयोगी गिरफ्तार, जमीन का नक्शा निकालने के लिए मांग रहे थे 15 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संभल में रिश्वत लेते कानूनगो और सहयोगी गिरफ्तार, जमीन का नक्शा निकालने के लिए मांग रहे थे 15 हजार रुपये
Thu, 19 Feb 2026 07:57 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर
संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 19 Feb 2026 07:57 PM IST
सार
किसान से जमीन की नाप-जोख और रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत लेते कानूनगो और सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
संभल में रिश्वत लेने के आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना जुनावई क्षेत्र के गांव ढडूमरा निवासी किसान बलवीर से जमीन की नाप-जोख व रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगना कानूनगो को भारी पड़ गया। एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर स्थित कार्यालय में छापा मारकर कानूनगो तस्लीम अहमद व उनके सहयोगी महेंद्र पाल को 14 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
इन्हें शुक्रवार को मुरादाबाद स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़ित किसान बलवीर द्वारा की गई शिकायत में कहा गया कि उसके खेत में पांच बिस्वा जमीन कम निकल रही थी। इस संबंध में उसने कादराबाद क्षेत्र पर तैनात कानूनगो तस्लीम अहमद से संपर्क किया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि कानूनगो ने जमीन का नक्शा निकलवाने व एडीएम संभल को रिपोर्ट लगाकर आख्या देने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में 14 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। परेशान किसान ने मामले की शिकायत एंटीकरप्शन टीम से कर दी।
विज्ञापन
योजना के अनुसार किसान रिश्वत की रकम लेकर तहसील परिसर स्थित कानूनगो कार्यालय पहुंचा। जैसे ही किसान ने 14 हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद एंटीकरप्शन टीम ने कानूनगो तस्लीम अहमद और उनके सहयोगी महेंद्र पाल को मौके पर ही दबोच लिया।
कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को कोतवाली लाया गया, जहां आवश्यक पूछताछ के बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को मुरादाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
वहीं पकड़े गए कानूनगो तस्लीम अहमद ने बताया कि उनकी तैनाती गुन्नौर में लगभग 14 माह पूर्व हुई थी। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।