{"_id":"6161f6df8ebc3e453a5f7c6b","slug":"kanungo-accused-of-taking-bribe-in-the-name-of-metering-sambhal-news-mbd405620798","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के फुटपाथों पर अवैध कब्जा, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के फुटपाथों पर अवैध कब्जा, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन
संभल। शहर के फुटपाथों पर अवैध कब्जा हो रहा है। त्योहारी सीजन के मद्देनजर कहीं दुकानें सजीं हैं तो कहीं फुटपाथ पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। जिसके कारण अधिकतर जगह जाम जैसे हालात भी बन जाते हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शहर में पार्किंग की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। जिससे प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर में पार्किंग को लेकर पालिका परिषद के पास कोई योजना नहीं हैै। पालिका सिर्फ अपने परिसर के कुछ हिस्से में पार्किंग की व्यवस्था करके इतिश्री करने में जुटी है। धरातल पर काम नहीं हो रहा है। अब त्योहारी सीजन के चलते शहरवासियों को जाम के झाम से निजात दिलाना भी किसी चुनौती से कम नहीं रहेगा। पार्किंग के अभाव में शहर आने वाले लोग व दुकानदार भी अपने वाहनों को फुटपाथ पर खड़ा कर देते हैं। जिसके कारण बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में सड़कें तंग होने से जाम की स्थिति बनी रहती है।
फुटपाथ पर सजा दिया सेल परचेज का काम, बड़ी संख्या में खड़ी रहती हैं बाइकें
संभल शहर में चौधरी सराय से लेकर चंदौसी चौराहे तक मुख्य मार्ग के किनारे एक दो नहीं बल्कि कई सौ वाहन खड़े रहते हैं। यशोदा चौराहा से जनता पेट्रोल पंप तक फुटपाथ पर सेल परचेज का बाजार सजा दिया है। यहां भी एक दो नहीं बल्कि कई हजार की संख्या में बाइकें फुटपाथ पर खड़ी रहती हैं। इसके अलावा शहर के सबसे व्यस्त मार्ग आर्य समाज रोड, अस्पताल चौराहे पर सैकड़ों दुपहिया वाहन इधर-उधर खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
सरकारी भवनों से लेकर बैंकों तक नहीं है पार्किंग की सुविधा
शहर में एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी, आईसीआई, एक्सिस, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य बैंकों की शाखाएं हैं। मुख्य बाजार में पुरानी तहसील भी है। तहसील पर सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन इन भवनों में भी पार्किंग सुविधा का अभाव है। जिससे अधिकतर लोग अपने वाहनों को फुटपाथ या सड़क पर खड़ा कर देते हैं। सवाल यह है कि कामर्शियल बिल्डिंग में सरकारी मापदंडों के अनुसार पार्किंग क्यों नहीं है। जबकि नियम के अनुसार बनाना जरूरी है।
पार्किंग के अभाव में हर वर्ष चोरी हो रही 100 से अधिक बाइक
शहर में पार्किंग के अभाव में प्रति वर्ष करीब 100 बाइकें चोरी हो रही हैं जो पुलिस के लिए सरदर्द बन रही हैं। लोग भी पार्किंग के अभाव में इधर-उधर खड़ी कर जाते हैं जब वापस आते हैं तो बाइक वहां से गायब मिलती है।
पार्किंग बना आय का साधन बढ़ा सकती है नगर पालिका
नगरपालिका पार्किंग स्थल बनाकर अपना आय का साधन बढ़ा सकती है। नगर में प्रतिदिन दो हजार दुपहिया तथा 500 चार पहिया वाहन पार्किंग के अभाव में इधर-उधर खड़े रहते हैं। शहर में दो या तीन पार्किंग स्थल बनाकर नगर पालिक द्वारा लाखों रुपये के टेंडर किए जा सकते हैं, जिससे पालिका की न केवल आय बढ़ेगी बल्कि शहर में जाम तथा अतिक्रमण जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी तथा शहर भी सुंदर दिखाई देगा।
जिम्मेदारों की बात
नगर पालिका के परिसर में करीब 100 से 150 बाइकों की क्षमता की स्थाई पार्किंग बनाई गई है। बोर्ड की बैठक में अन्य स्थानों पर भी पार्किंग बनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। यशोदा चौराहे के आसपास समस्या अधिक है। फुटपाथ पर कब्जा करने वालों को पहले नोटिस भेजे जाएंगे। फुटपाथों पर कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा।
रामपाल यादव, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, संभल
त्योहारी सीजन में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी व्यापारियों और नगर पालिका से सामंजस्य बनाकर पार्किंग की व्यवस्था कराई जाएगी। जल्द ही इस दिशा में काम शुरू होगा। नगर पालिका परिसर के अलावा नखासा में चौकी के आसपास व अन्य दो जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था बनाने पर विचार होगा। फुटपाथों पर कब्जा है, इसको भी हटवाने का काम किया जाएगा।
अरुण कुमार सिंह, सीओ संभल