फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kanpur passenger's condition worsens in Link Express, dies

Sambhal News: लिंक एक्सप्रेस में कानपुर के यात्री की हालत बिगड़ी, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kanpur passenger's condition worsens in Link Express, dies
बबराला(संभल)। रेलवे स्टेशन पर लिंक एक्सप्रेस में अचानक यात्री की तबीयत खराब होने से उसके साथियों ने ट्रेन से उसको उतारा और जीआरपी को सूचना दी। उसको निजी वाहन से गुन्नौर भेज गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की रात बबराला स्टेशन पर तैनात जीआरपी के एसआई बीके मीणा, कांस्टेबल संजीव कुमार बीती रात गश्त पर थे। तभी लिंक एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14114 प्लेटफार्म नंबर एक पर समय रात 21:07 बजे आई। तो देखा कि कोच संख्या एस-5 के पास भीड़ लगी हुई थी। एक यात्री की तबीयत खराब थी। वह अचेत अवस्था में था और कुछ बोल नहीं पा रहा था। उसके साथियों ने व्यक्ति का नाम राजौरी शुक्ला (35) पुत्र हरिशंकर शुक्ला निवासी मकसूदाबाद कल्याणपुर जिला कानपुर का होना बताया। बताया कि राजौरी शुक्ला कोच संख्या एस-5 में हरिद्वार से कानपुर तक की यात्रा कर रहे थे। तब ही चंदौसी स्टेशन पर तबीयत खराब होनी शुरू हो गई। बबराला स्टेशन पर आते ही तबीयत ज्यादा बिगड़ने से वह अचेत हो गए। जिससे बबराला स्टेशन उतार लिया गया और निजी वाहन से सीएचसी गुन्नौर लाया गया। जहां चिकित्सक ने राजौरी शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। राजौरी शुक्ला के साढ़ू गौरव मिश्रा ने बताया कि परिजनों कानपुर में पोस्टमार्ट करवाने की बात कह रहे हैं।। इसके बाद साडू और अन्य साथी एंबुलेंस से शव कानपुर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed