फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kanha Gaushala will be built in Sirsi, Bahjoi and Narauli

Sambhal News: सिरसी, बहजोई और नरौली में बनेगी बनेगी कान्हा गोशाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kanha Gaushala will be built in Sirsi, Bahjoi and Narauli
संभल। संभल जिले में बेसहारा पशु आश्रय योजना के तहत सिरसी, बहजोई और नरौली में कान्हा गोशाला का निर्माण होगा। इसके लिए सरकार ने पांच करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की है। सिरसी में टेंडर प्रक्रिया हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने पत्र जारी किया है, उसके मुताबिक संभल जिले में नरौली, सिरसी और बहजोई मेें पशुओं को रखने के लिए गोशाला बनाने को मंजूरी दी गई है। गोशाला में चारा गोदाम, 500 गोवंश के लिए शेड, वेटनरी क्लीनिक, भूसा शेड, कर्मचारी के लिए आवास, चरही, नाली निर्माण कार्य, सबमर्सिबल पंप, बायोगैस प्लांट और चारों ओर बाउंड्री जैसी व्यवस्थाएं करनी होंगी। सिरसी के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। निर्माण कार्य शुरू होना बाकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। मालूम हो कि सिरसी में अभी अस्थायी रूप से गोशाला का संचालन हो रहा है। कान्या गौशाला के बन जाने से आसपास घूमने वाले छु्ट्टा पशु इसमें संरक्षित किए ज सकेंगे।
विज्ञापन


0000
सिरसी में गोशाला निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
मणिभूषण तिवारी, ईओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed