{"_id":"581f8f404f1c1b342fb37609","slug":"kalkidham-k-shilanyas-pr-lagai-pabandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्कि धाम : शिलान्यास पर प्रशासन ने पाबंदी लगाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्कि धाम : शिलान्यास पर प्रशासन ने पाबंदी लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Mon, 07 Nov 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कई मुस्लिम संगठनों ने श्री कल्कि धाम के शिलान्यास का विरोध किया है। तनाव और टकराव के अंदेशे में प्रशासन अलर्ट है। मुस्लिम संगठनों के ज्ञापन के बाद जिला प्रशासन ने शिलान्यास पर पाबंदी लगा दी है। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को नोटिस जारी किया गया है। उधर, अमरोहा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने इस मुद्दे पर कहा कि कल्किधाम मंदिर के शिलान्यास के संबंध में केंद्र सरकार से बात की जाएगी। यह हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है, धाम बनना चाहिए।
कल्कि महोत्सव के आयोजन स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी का कहना है कि शिलान्यास के लिए किसी भी प्रकार की पूर्व अनुमति नहीं ली गई है। संभल के एंचोड़ा कंबोह में सोमवार को श्री कल्किधाम का शिलान्यास समारोह प्रस्तावित है। श्री कल्किधाम के शिलान्यास की पूरी तैयारी है। गर्भगृह के लिए खुदाई हो चुकी है। ईंटें आ गईं हैं। सोमवार को सुबह 11 बजे शिलान्यास समारोह प्रस्तावित है। प्रशासन ने रविवार शाम शिलान्यास पर रोक लगा दी है।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को पहले शिलान्यास में आना था। बदले कार्यक्रम के मुताबिक वह समारोह में तो शामिल होंगे मगर शिलान्यास से दूरी बना ली है। उद्योगपति नवीन जिंदल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। उधर, कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम ने विरोध करने वालों को फिरकापरस्त करार दिया है। वह रोक के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।