फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kalki Mahotsav from today, many political personalities and saints will participate

Sambhal News: कल्कि महोत्सव आज से, कई राजनीतिक हस्तियां और साधू-संत होंगे शामिल

Sun, 19 Nov 2023 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 19 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Kalki Mahotsav from today, many political personalities and saints will participate
संभल। ऐंचोड़ा स्थित श्री कल्कि धाम पर श्री कल्कि महोत्सव का आगाज रविवार यानि आज से हो रहा है। शनिवार की देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जायजा लेने के लिए कल्कि पीठाधीश्वर भी पहुंचे। सुबह 9 से 10 बजे तक 108 कुंडीय श्री कल्कि प्राकट्य महायज्ञ का आयोजन होगा। दोपहर में सत्संग और शाम सात बजे से सांस्कृतिक संध्याम में भजन गायक प्रेम प्रकाश दुबे द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन

उड़ीसा से आई हुईं रितु परना दास द्वारा नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि इस बार महोत्सव में देशभर के साधू संतों का जमाबड़ा रहेगा। इसमें श्री कल्कि मंदिर निर्माण की तिथि भी तय होनी है। साथ ही देश के कई दिग्गज नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, ओमप्रकाश राजभर, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद विवेक तंखा पहले दिन शामिल होंगे। बताया कि महोत्सव में महामंडलेश्वर स्वामी नवीनानंद जी महाराज, स्वामी रामबालक दास त्यागी, महंत रामदूत दास जी समेत कई संत की भी उपस्थिति रहेगी। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


कल्कि महोत्सव में तय होगी मंदिर निर्माण की तिथि
श्री कल्कि मंदिर निर्माण की तिथि इस बार के महोत्सव में साधू संतों की उपस्थिति में तय होनी है। माना जा रहा है कि इस बार श्री कल्कि महोत्सव भव्य आयोजित होगा। श्री कल्कि मंदिर निर्माण पर रोक सपा शासन में लगाई गई थी। इसी वर्ष दो महीने पहले उच्च न्यायालय ने लगी रोक को हटा दिया। अब महोत्सव में शामिल होने वाले साधू संतों की उपस्थिति में निर्माण की तिथि पर निर्णय लिया जाएगा। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि श्री कल्कि मंदिर निर्माण पर लगी रोक हटने से विश्वभर के हिंदू समाज में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed