फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kalki Dham foundation stone laid: Ainchoda Kamboh becomes city of saints , puja starts in sanctum sanctorum

कल्कि धाम शिलान्यास: साधु-संतों की नगरी बना ऐंचोड़ा कंबोह, लगातार गूंज रहे जयकारे, गर्भगृह में पूजा पाठ शुरू

Mon, 19 Feb 2024 09:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 09:43 AM IST
सार

संभल में कल्कि धाम मंदिर के गर्भगृह में सोमवार सुबह से पूजा शुरू हो गई है। इसमें भाग लेने के लिए देश भर से साधू संत जुट गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। 

विज्ञापन
Kalki Dham foundation stone laid: Ainchoda Kamboh becomes city of saints , puja starts in sanctum sanctorum
संभल के कल्कि धाम पहुंचे साधू संत - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल स्थित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास में देशभर के साधु-संत शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। ऐंचोड़ा कंबोह गांव इस समय साधु-संतों की नगरी के रूप में दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में साधु-संत पहुंचे हैं। साधु-संतों ने जय श्री कल्कि, जय श्री राम का जयकारा लगाया तो पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

विज्ञापन


आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि देशभर के साधु-संतों को निमंत्रण पत्र दिया गया है। बड़ी संख्या में साधु संत पहुंच गए हैं। उनके ठहरने व भोजन आदि की व्यवस्था की गई है। किसी को दिक्कत न हो इसके लिए जिम्मेदारों से कहा गया है। श्री कल्कि धाम के महोत्सव में भी बड़ी संख्या में साधु-संत कई दिन से आ रहे हैं।
विज्ञापन


ऐंचोड़ा कंबोह पहुंचे कंप्यूटर बाबा ने कहा कि संत समाज शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हो रहा है। कल्कि पीठ बनने जा रही है। देशभर से संत कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। कई हजार संत पहुंचने की उम्मीद है। यह बड़ी उपलब्धि संभल जिले के लिए है। यहां भगवान कल्कि का धाम बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री शिलान्यास करने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आज स्कूलों में छुट्टी ,परीक्षाएं यथावत कराई जाएंगी

प्रधानमंत्री की ओर से विकासखंड असमोली के ऐचोंड़ा कंबोह में कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर 19 फरवरी को स्कूलों में शिक्षण कार्य नहीं होगा। जिले में संचालित सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों समेत सीबीएसई बोर्ड, मदरसा बोर्ड, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों, संस्कृत बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।

 

जानकारी देते हुए डीएम मनीष बंसल ने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक आदि अधिक होने से विद्यालय आने में छात्र-छात्राओं को मुश्किल न होने पाए, इसको लेकर छात्र हित में इन विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित किया गया है। इस संबंध में सूचना भी दे दी गई है। 

अगर संभव हो, तो इन विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों में सीबीएसई, मदरसा व संस्कृत गृह परीक्षाएं संचालित हैं। वह संचालित रहेंगी। इस संबंधि में संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। इसी क्रम में व्यवस्थाएं रहेंगी। 

 

 

भाजपा के मंडल अध्यक्षों को सौंपी गई बसों की जिम्मेदारी

श्री कल्कि धाम मंदिर शिलान्यास व पीएम मोदी की सभा में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्षों को भी सौंपी गई है। मंडल अध्यक्षों की देखरेख में बस प्रमुख बनाए गए हैं। बस इन्हीं की देखरेख में पीएम मोदी की सभा में शामिल होने जाएंगी। एंचोड़ा कंबोह में पीएम मोदी की सभा के लिए 233 बसों को अधिगृहीत किया गया है।

 

 

इन बसों से भीड़ एकत्र कर सभा स्थल तक ले जाने की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों को सौंपी गई है। साथ ही उन सभी भीड़ व बसों की अनुमानित संख्या मांगी गई है। जिस बूथ अथवा गांव में बस को खड़ा किया जाएगा, उसी क्षेत्र से दो व्यक्तियों को बस प्रमुख व सह प्रमुख बनाकर जिम्मेदारी दी गई है। सुबह छह बजे ही बस निर्धारित स्थानों पर पहुंच जाएगी और लोगों को लेकर शिलान्यास कार्यक्रम व सभा स्थल पर पहुंचेगी। 

पुलिस ने टैक्सी और कारों को किया अधिगृहीत 

श्री कल्किधाम मंदिर के शिलान्यास व पीएम मोदी की सभा को लेकर बरेली रेंज की पुलिस फोर्स रहेगी। पुलिस फोर्स को सभा स्थल तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने वाहनों को हायर किया है। टैक्सी, कार आदि वाहनों को अधिगृहीत किया है तथा उन्हें पुलिस को सभा स्थल तक ले जाने की जिम्मेदारी दी गई है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed