फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kai atm card se nikal rha tha rupee, bhadke logon ne ki todfod

कई एटीएम कार्ड से निकाल रहा था रुपये भड़के लोगों ने एटीएम में की तोड़फोड़

Sat, 10 Dec 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 10 Dec 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
kai atm card se nikal rha tha rupee, bhadke logon ne ki todfod
atm - फोटो : amar ujala
अब एटीएम आउट ऑफ आर्डर हो गया है। इसके बाद लोगों की बैंककर्मियों से नोकझोंक हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। घटना की तहरीर नहीं दी गई है। अलबत्ता बैंक के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। नखासा के थाना प्रभारी ने बताया कि आर्य समाज रोड पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव किया है लेकिन कोई तहरीर न आने की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 
विज्ञापन


आर्य  समाज रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर शुक्रवार को दिन में लोगों की भीड़ लगी थी। बैंक का एटीएम चल रहा था। तभी एक युवक एटीएम में रुपये निकालने के लिए चला गया। युवक कई एटीएम कार्ड अपने साथ लाया था। काफी देर तक युवक जब रुपये निकालता रहा तो कतार में इंतजार करने वाले लोगों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद भी जब युवक एटीएम से बाहर नहीं निकला तो आक्रोशित लोग एक साथ अंदर घुसे और आपस में ही धक्का मुक्की हो गई। मारपीट हो गई। कुछ लोगों ने गुस्से में एटीएम के अंदर जाकर तोड़फोड़ कर दी। इससे एटीएम के गेट का शीशा टूट गया।
विज्ञापन


एटीएम में तोड़फोड़ की सूचना पर बैंक शाखा के कर्मचारी बाहर आ गए। बैंककर्मियों की लोगों से काफी देर तक नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। बैंक के शाखा प्रबंधक ने इस बारे में मीडिया को किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed