फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Justice of Jharkhand donated a gold stone in Kalkidham

Sambhal News: झारखंड के न्यायमूर्ति ने कल्किधाम में स्वर्ण शिला की दान

Mon, 11 Aug 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 11 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Justice of Jharkhand donated a gold stone in Kalkidham
संभल। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय प्रसाद ने रविवार को गांव ऐंचोड़ा कंबोह स्थित कल्किधाम में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्री कल्कि धाम के निर्माणार्थ परिवार की ओर से स्वर्ण शिला का दान किया।
विज्ञापन

रविवार को सबसे पहले जिला प्रशासन द्वारा न्यायमूर्ति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद श्री कल्कि धाम सेवा समिति और आचार्य गिरिजा शंकर व्यास के नेतृत्व में पांच वरिष्ठ पुरोहितों ने स्वस्तिवाचन एवं मंगलाचरण कर स्वागत किया। वे श्री कल्कि धाम के निर्माणार्थ आयोजित महायज्ञ में सम्मिलित हुए और फिर निर्माण कार्यों के संबंध में आचार्य प्रमोद कृष्णम से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कल्कि नारायण की अवतरण स्थली पर हो रहे श्री कल्कि धाम के निर्माण के लिए शिलादान करने का सौभाग्य देने के लिए कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का आभारी हूं। कहा कि श्री कल्कि धाम आगमन मेरे जीवन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा है। मुझे विश्वास है कि श्री कल्कि धाम सनातन के विराट केंद्र के रूप में वैश्विक पटल पर जनमानस के अंतस में स्थापित हो रहा है। इस दौरान सिविल जज ललित कुमार, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, डाॅ.नीरज शर्मा, ग्राम प्रधान लवकुश शर्मा, स्वामी सत्यानंद कृष्णम, मुनिदेव त्यागी, सुधीर चाहल, युद्धवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed