{"_id":"6a4d6258ddbc35e7dc009deb","slug":"just-two-months-after-the-wedding-the-young-man-took-his-own-life-by-consuming-poison-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-137399-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शादी के दो माह बाद ही युवक ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शादी के दो माह बाद ही युवक ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम घरेलू विवाद को लेकर 19 वर्षीय युवक ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसकी उपचार के दौरान देर रात मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार की दोपहर 12 बजे बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की दो महीने पूर्व ही शादी हुई थी।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि सोमवार की शाम 7:30 बजे उसके पति बाहर से घर आए थे, तभी पति और सास में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। शोर शराबा होने पर परिजनों ने सास और पति को समझाकर शांत कर दिया। कुछ देर बाद ही पति ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उन्हें संभल के निजी अस्पताल में उपचार के लिए के लिए ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। सोमवार की देर रात मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान पति की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही गांव के ही श्मशान घाट में मंगलवार की दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया।
बहजोई सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में परिजनों से मामूली विवाद के बाद घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन करने से उपचार के दौरान युवक की मौत हो जाने के मामले की जानकारी नहीं है। संवाद