{"_id":"676f03320afabefe560ac184","slug":"jumma-namaz-was-performed-peacefully-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117770-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई जुमा नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई जुमा नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
विज्ञापन
संभल। शहर की जामा मस्जिद पर जुमा नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे। छतों से फोर्स ने निगरानी की। इसके अलावा ड्रोन से भी नजर रखी गई। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने जुमा नमाज से पहले शहर में पैदल मार्च किया। इसके बाद जामा मस्जिद पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था जा जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जो लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिद पर पहुंचे उनकी पुलिस ने तलाशी ली। सभी को पूछताछ के बाद मस्जिद की ओर जाने दिया गया।
डीएम ने बताया कि थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था जामा मस्जिद के आसपास रही। पुलिस, पीएसी और आरआरएफ को लगाया गया था। इसके अलावा 32 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। शांतिपूर्ण माहौल बना रहे इसके लिए जनसंवाद लगातार किया जा रहा है। जुमा नमाज में अनावश्यक भीड़ न पहुंचे इसके लिए उलमा से संवाद किया था। उलमा ने अपने अपने क्षेत्र में लोगों से नमाज अदा करने की अपील की। इसके चलते शांतिपूर्ण माहौल में जुमा नमाज अदा हो सकी।
00000000000000
जुमा नमाज को लेकर एहतियाती चौकसी बरती गई। पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ को सुरक्षा में लगाया गया। ड्रोन से भी निगरानी कराई है। लोगों से संवाद कर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
000000000000000
पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी जुमा नमाज के दौरान लगाई गई। शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा हुई है। लोगों से इसी तरह शांति बनाए रखने की अपील की है।
डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल