{"_id":"5e1f60a38ebc3e4b1726609c","slug":"judicial-investigation-strat-in-child-murder-in-sambhal-sambhal-news-mbd336476717","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की हत्या में न्यायिक जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की हत्या में न्यायिक जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल जिले के हयात नगर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में आठ वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद गला काटकर हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मासूम की लाश पड़ोसी गांव गोविंदपुर में 10 दिसंबर को मिली थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में परिजनों की ओर से नामजद किए गए युवक दानिश को गिरफ्तार किया है। लेकिन इस हत्याकांड का पूरा सच सामने नहीं आया है। पूरा सच जानने के लिए जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने संभल के तत्कालीन उप जिलाधिकारी को मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।
उप जिलाधिकारी ने परिजनों और ग्रामीणों के साथ पुलिस के बयान मजिस्ट्रेट दर्ज किए हैं लेकिन अभी बयान की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इसलिए जांच का निष्कर्ष नहीं निकल सका है। संबंधित पक्षों के सभी बयान होने के बाद ही पूरा सच सामने आ सकेगा। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मजिस्ट्रेटी जांच के लिए पुलिस से सभी अभिलेख तलब कर लिए गए हैं।
पुलिस ने अब तक की कार्रवाई का ब्योरा उन्हें भेजा है। इसके साथ ही अब गांव से संबंधित पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं ताकि हकीकत की तह तक पहुंचा जा सके। उन्होंने बताया कि मासूम की हत्या में पुलिस की कार्रवाई का आकलन किया जा रहा है। साथ ही साथ गवाहों के बयानों का परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद ही किसी निष्कर्ष तक पहुंचा जा सकेगा।