{"_id":"56edab024f1c1b1d658b4efb","slug":"jila-panchayat-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल टावरों से भी वसूला जाएगा टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल टावरों से भी वसूला जाएगा टैक्स
अमर उजाला ब्यूरो/बहजोई
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी मोबाइल टॉवरों से टैक्स की वसूली की जाएगी। यह निर्णय जिला पंचायत की बैठक में नए सत्र 2016-17 के बजट पर चर्चा करते हुए लिया गया। बैठक में लगभग 24 करोड़ व्यय का भी प्रस्ताव रखा गया।
शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे करीब जिला पंचायत के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम देवी ने की। अपर मुख्य अधिकारी महावीर यादव ने गत वर्ष बैठक की पुष्टि का प्रस्ताव रखा। नए वर्ष में अनुमानित आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
उन्होंने बताया कि आय के तौर पर करीब 24 करोड़ 71 लाख 3 हजार रुपये तथा व्यय के तौर पर 23 करोड़ 84 लाख 41 हजार रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल टावरों पर टैक्स भी लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
विज्ञापन
गत वर्ष की बकाया धनराशि 4 करोड़ की कार्य योजना जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें व नाले बनवाए जाने का प्रस्ताव भी है। परियोजना निदेशक हरेंद्र सिंह ने 22 लाख रुपये मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कार्य का अनुमोदन प्रस्ताव पारित कराया।
विधायक रामखिलाड़ी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव, उमर इसलाम, अल्ताफ हुसैन, उदयवीर, नीतू उर्फ सीमा, जगवती, प्रियंवदा, असगर अली अंसारी, हरिसिंह व इकरा आदि मौजूद रहे।