{"_id":"63222defbcaee7186f4564cc","slug":"jholachap-s-anm-wife-was-running-a-nursing-home-sealed-chandausi-news-mbd4411137177","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप की एएनएम पत्नी चला रही थी नर्सिंगहोम, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप की एएनएम पत्नी चला रही थी नर्सिंगहोम, सील
सार
सादातबाड़ी रोड स्थित शिवहरि नर्सिंगहोम को सील कर दिया है।साथ ही नर्सिंगहोम का लाइसेंस निरस्त करने और एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।जांच में किसी अन्य चिकित्सक के नाम पर रजिस्ट्रेशन मिला।
विज्ञापन
विस्तार
सादातबाड़ी रोड स्थित शिवहरि नर्सिंगहोम को सील कर दिया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने सीएमओ के आदेश पर निरीक्षण कर नर्सिंगहोम को सील कर दिया है। जांच में पता चला
नर्सिंगहोम का अन्य चिकित्सक के कागजात पर रजिस्ट्रेशन कराकर आरोपी झोलाछाप व उसकी एएनएम पत्नी संचालित कर रही थी। साथ ही नर्सिंगहोम का लाइसेंस निरस्त करने और एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।
सीएमओ संभल को शिकायत मिली थी कि सादातबाड़ी रोड पर शिवहरि नर्सिंगहोम संचालित है। नर्सिंगहोम में डिलीवरी के केस भी होते हैं। इसका संचालन एएनएम व उसका झोलाछाप पति अमित करता है। सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. संतोष कुमार को निरीक्षण कर लाइसेंस निरस्त कराने, नर्सिंगहोम सील करने व रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे। बुधवार को डिप्टी सीएमओ टीम के साथ नर्सिंगहोम पहुंचे। जांच में किसी अन्य चिकित्सक के नाम पर रजिस्ट्रेशन मिला। जो नर्सिंगहोम में आता ही नहीं है। नर्सिंगहोम संचालक के नाम के आगे अमित कुमार लिखा हुआ था। जो झोलाछाप है। यहां उसकी एएनएम पत्नी प्रसव कराती है। निरीक्षण में प्रसव कराने व इलाज संबंधी मिलीं। लेबर टेबल व अन्य उपकरण मिले हैं। डॉ. संतोष कुमार ने नर्सिंगहोम को सील कर दिया। लाइसेंस निरस्त करने और एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। चर्चा है कि झोलाछाप ने लोगों से कह रखा था कि उसकी सीएमओ से बात हो चुकी है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
विज्ञापन
शिवहरि नर्सिंगहोम को सील कर दिया गया है। समय कम होने के कारण बुधवार को लाइसेंस निरस्तीकरण व एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार को कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. संतोष कुमार, डिप्टी सीएमओ, संभल