फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jewelery and buffalo robbed family hostage

परिवार को बंधक बना जेवर और भैंस लूटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and buffalo robbed family hostage
बनियाठेर। क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा में रात के समय बदमाश एक घर में घुस गए और दंपती को गन प्वाइंट पर लेकर महिला के जेवर लूट लिए और घर में बंधी भैंस को खोलकर ले गए। बदमाश आबादी के बाहर खड़ी अपनी गाड़ी में भैंस को लादकर फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। वारदात के बाद परिजन सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा निवासी सालिम का घर नई मस्जिद के पीछे हैं। बुधवार की रात वह पत्नी, दो बच्चों के साथ घर के आंगन में रोजाना की तरह सो रहा था। रात करीब एक बजे बदमाश घर में घुस आए और सालिम की पत्नी हाशमी को जगाकर गन प्वाइंट पर ले लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सालिम को भी गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने उसकी पत्नी हाशमी के कानों की बालियां व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने आंगन में बंधी भैंस और कटिया को खोलकर कोकावास-नवादा मार्ग की ओर ले गए। इस दौरान बदमाश पीड़ित के साथ मारपीट भी करते रहे। साथ ही बदमाशों ने दंपती को कमरे में बंद कर चले गए। रास्ते में ही कटिया रस्सा छुड़ाकर आ गई।
विज्ञापन

आबादी क्षेत्र के बाहर बदमाशों का वाहन खड़ा था। बदमाश वाहन में भैंस को लादकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के आधे घंटे बाद डरे सहमे दंपती ने शोर मचाया। शोर सुनकर रात में पड़ोसी उनके घर आ गए और दरवाजा खोलकर उन्हें कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद दंपती ने लूट की जानकारी दी, लेकिन रात में किसी ने भी पुलिस को सूचित नहीं किया। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया। इसके बाद पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed