{"_id":"68b7588625d2b3f08604fba3","slug":"jeans-artisan-riding-a-bike-dies-after-colliding-with-a-private-bus-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-126544-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: डग्गामार बस की टक्कर से बाइक सवार जींस कारीगर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: डग्गामार बस की टक्कर से बाइक सवार जींस कारीगर की मौत
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र में संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव रिठाली में राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने मंगलवार को रात करीब 8.30 बजे डग्गामार बस ने बाइक सवार मोहित सैनी (26) निवासी उझारी जनपद अमरोहा को टक्कर मार दी। जिससे मोहित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक डग्गामार बस को लेकर भाग गया। संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव शहजादी सराय निवासी बहनोई दीपक ने बताया कि मोहित सैनी सोमवार को शाम उझारी से बहन के घर आया था और मंगलवार शाम को दीपक से बाइक मांग कर चंदौसी चौराहा जाने की बात कर निकला था। कुछ समय बाद सूचना मिली कि रिठाली में हादसा हो गया। इसमें मोहित की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर गए। राहगीरों ने बताया कि दिल्ली की ओर से आ रही डग्गामार बस ने बाइक सवार मोहित सैनी को टक्कर मारी।
मोहित सैनी चार भाई बहनों में सबसे छोटा था और अभी अविवाहित था। मोहित सैनी दिल्ली में रहकर जींस की सिलाई करता था। उसे बुधवार को सुबह वापस दिल्ली जाना था। मोहित सैनी की मौत से मां प्रेमवती का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मोहित सैनी का शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।