फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   JCB thunders on encroachment in Chandausi for the third day

Sambhal News: चंदौसी में तीसरे दिन भी अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी

Mon, 11 Nov 2024 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 11 Nov 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
JCB thunders on encroachment in Chandausi for the third day
चंदौसी (संभल)। नगर पालिका की टीम ने रविवार को तीसरे दिन बदायूं रोड पर पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण हटवाया। अवैध रूप से दुकानों और मकानों के आगे किया स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त किया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों पर 1.68 लाख रुपये जुर्माने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका की ओर से तीन दिन से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को डिप्टी कलक्टर व कार्यवाहक ईओ विनय मिश्रा की अगुवाई में बदायूं रोड पर अभियान चलाया। सड़क से 75 फीट के दायर में आ रहे अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ दिया गया। अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा रेहड़ी , ठेले और गुमटी वालों को भी हाईवे की सीमा से हटा दिया गया। उन्हें आगे अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। प्रशासन की सख्त से कई लोग स्वयं ही अतिक्रमण हटाते नजर आए। टीम ने दोपहर तक बदायूं रोड पेट्रोल पंप तक अभियान चलाया।
विज्ञापन

चेतावनी के बाद खुद हटा रहे अतिक्रमण
तहसील चौराहे पहले गूल और खलिहान की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को भी प्रशासन ने हटवाना शुरू कर दिया है। यहां तहसील मोड़ पर बनी दुकानें गूल की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई। जिसे प्रशासन ने चिह्नित कर तोड़ने के निर्देश दिए। रविवार को दुकान स्वामी ने स्वयं ही दुकान को तोड़ लिया। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी प्रशासन की सख्ती को देखते हुए अतिक्रमण हटाने में अपनी भलाई समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को बदायूं रोड से अतिक्रमण हटवाया गया। आगे भी अतिक्रमण हटवाया जाएगा। -विनय मिश्रा, डिप्टी कलक्टर कार्यवाहक ईओ चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed