{"_id":"5a8889d24f1c1b805a8ba523","slug":"jcb-on-enchrochment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चली जेसीबी, दुकानदारों से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चली जेसीबी, दुकानदारों से नोकझोंक
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
नाला पर हुए निर्माण को हटती पलिका की जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल की उपनगरी सरायतरीन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि सहित दूसरे अधिकारियों की सख्ती के चलते विरोध टल गया। एक-दो स्थान पर नोकझोंक हुई। अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी ने सड़क पर पसरे अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। चेतावनी दी कि अगर अब अतिक्रमण किया तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विकराल रूप ले चुके अतिक्रमण का मुद्दा उद्योग बंधु की बैठक में उठा था। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि के निर्देश पर पुलिस ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। शुक्रवार को संभल शहर में अतिक्रमण हटवाकर रास्ते चौड़े कराए गए। जबकि शनिवार को सरायतरीन में कार्रवाई की गई। एसडीएम राशिद अली खां, सीओ गमलेश्वर बिल्टोरिया, थाना प्रभारी हयातनगर अनिल यादव की मौजूदगी में नगर पालिका की टीम ने पुलिस चौकी सरायतरीन से अभियान चलाया। सड़कों पर पसरे अतिक्रमण को तोड़ने के साथ ही हटवा दिया गया। पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए। उनकी अगुवाई में कर्मचारियों ने बड़ी तादाद में दुकानों के आगे लगे होर्डिंग और फ्लैक्सी बोर्ड को कब्जे में लिया, क्योंकि अधिकारियों का मूड दुकानदार भांप चुके थे। वह चाहकर भी विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सके। हालांकि हल्की-फुल्की नोकझोंक जरूर हुई। मोहल्ला शाहजीपुरा में एक वृद्ध ने अतिक्रमण तोड़ने पर आपत्ति की तो नोकझोंक हुई मगर जेसीबी से चबूतरे को तोड़ दिया गया।
अधिकारियों की अगुवाई में शाम तक कार्रवाई चलती रही।