{"_id":"68f00b3f0f7a2d069408e644","slug":"javed-habib-and-his-son-not-found-in-delhi-search-to-begin-in-mumbai-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-128128-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दिल्ली में नहीं मिला जावेद हबीब और उसका बेटा, अब मुंबई में होगी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दिल्ली में नहीं मिला जावेद हबीब और उसका बेटा, अब मुंबई में होगी तलाश
Thu, 16 Oct 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में हेयर ड्रेसर जावेद हबीब के घर पर पहुंची रायसत्ती थाना पुलिस।स्वयं पुलिस
संभल। मशहूर हेयर ड्रेशर जावेद हबीब और बेटी अनोस की तलाश में संभल पुलिस दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित उनके घर पहुंची, लेकिन आरोपी पिता-पुत्र नहीं मिले। सर्च वारंट होने पर पुलिस ने घर की तलाशी ली भी। अब आरोपियों की तलाश में पुलिस मुंबई जाएगी।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि पांच कराेड़ की ठगी के मामले में आरोपी जावेद हबीब और उसके बेटे अनोस को 12 अक्तूबर तक पुलिस के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन वह नहीं आए, जिसके बाद संभल के रायसत्ती थाने की पुलिस आरोपी के दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित घर पहुंची। जहां पर जावेद हबीब की बहन ने घर पर न होने की बात कही। पुलिस ने घर की तलाशी भी ली, लेकिन वह नहीं मिले। अब मुंबई टीम भेजकर तलाश कराई जाएगी।
जावेद हबीब, उनके बेटे और सैफुल के खिलाफ दर्ज हो चुके हैं 32 मुकदमे
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पांच करोड़ की ठगी के मामले में हेयर ड्रेसर जावेद हबीब, उसके बेटे अनोस हबीब और संभल के मोहल्ला नई सराय निवासी सैफुल के खिलाफ रायसत्ती थाने में धोखाधड़ी के 32 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यह मुकदमे कॉइन में निवेश कराकर ठगी करने के मामले से जुड़े हैं। पुलिस के सामने 47 पीड़ित सामने आए हैं। इन सभी की तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जो लोग ठगी का शिकार हुए हैं, उनमें कई ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने उधार रुपये लेकर निवेश किए थे। ज्यादा मुनाफा मिलने का झांसा देकर लोगाें को फंसाया गया था।
विज्ञापन
000
एसपी बोले, संपत्ति जब्त की होगी कार्रवाई
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि जावेद हबीब के अधिवक्ता तीन दिन पहले रायसत्ती थाने पहुंचे थे। जहां उन्होंने बताया गया है कि जिन लोगों से ठगी की गई है उनके रुपये वापस करें और पुलिस की जांच में सहयोग करें। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो संपत्ति तक जब्त कराने की कार्रवाई की जाएगी।
000
पीड़ितों में महिलाएं भी शामिल
ठगी का मामला जैसे-जैसे खुला वैसे ही पीड़ित भी सामने आने लगे। इन पीड़ितों में महिलाएं भी शामिल हैं। जब मामला पूरी तरह खुल गया तो इन महिलाओं ने भी अपनी पीड़ा परिवार को सुनाई। कई महिलाओं की तहरीर के आधार पर कार्रवाई भी हो चुकी है। अभी कई महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने तहरीर नहीं दी है, लेकिन उनके परिवार में क्लेश हो रहा है। यह महिलाएं भी मुनाफा पाने के झांसे में आकर निवेश कर बैठी थीं।