फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   jarjar transformer badlne ki maang, logon ne kiya pradarshan

जर्जर ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग, लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 10 Jan 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 10 Jan 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
jarjar transformer badlne ki maang, logon ne kiya pradarshan
transfarmer, jhansi hindi news - फोटो : demo
ट्रांसफार्मर से लपटें उठती देख लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी। बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और आपूतिं बंद कराकर ट्रांसफार्मर के फाल्ट को दूर किया। 
विज्ञापन



एसएम कॉलेज के सामने गांधी पार्क में रखे ट्रांसफार्मर में दोपहर अचानक स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते वह आग में बदल गई। पार्क में मौजूद लोगों ने बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी। तुरंत विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सप्लाई बंद कराकर आग पर काबू पाया। एक बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रांसफार्मर में आग लगने से कोतवाली, मालवीय चौक व फव्वारा के पास कुछ दुकानों की आपूर्ति करीब दो घंटे तक बाधित रही। जेई राजेश कुमार ने बताया कि ट्रिपिंग होने के कारण एक झंपर जल गया था। जिसके कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। जिसे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन


जर्जर ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग, लोगों ने किया प्रदर्शन 
चंदौसी। विभाग से शिकायत करने के बाद भी जर्जर ट्रांसफार्मर व उसके चारों ओर लगी जाली दुरुस्त नहीं कराई जा सकी है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मोहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर को सही कराने की मांग की है।      कैथल गेट स्थित श्री बारहसैनी धर्मशाला के पास काफी पुराना जर्जर ट्रांसफार्मर रखा है। सुरक्षा के लिए इसके चारों ओर लगाई जाली भी टूट गई। आबादी में लगे होने के कारण हर समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में कई बार बिजली विभाग को भी अवगत कराया गया है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। सोमवार को मुहल्ले के लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट के प्रधान अशोक कुमार फैंसी व मंत्री विमल कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर के पास ही श्री बारहसैनी धर्मशाला निर्माणधीन है। ट्रांसफार्मर संरक्षित न होने की वजह से धर्मशाला का निर्माण बाधित है। अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर पांच दिन में समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में राजीव कुमार हाजी, दिनेशचंद्र  वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, विमल कुमार आदि समेत काफी संख्या में मुहल्ले के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed