फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jam in Sambhal due to traffic from other districts

Sambhal News: दूसरे जिलों के ट्रैफिक से संभल में लग रहा जाम

Thu, 07 Mar 2024 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 07 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Jam in Sambhal due to traffic from other districts
संभल। कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन से दूसरे जिलों के ट्रैफिक से संभल में जाम की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को संभल में दिनभर जाम लगा रहा। लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि को लेकर जिलेभर में आठ मार्च की सुबह तक रूट डायवर्जन किया गया है। ताकि कांवड़ियों को परेशानी न हो। संभल से हसनपुर मार्ग पर बस, ट्रक या अन्य बड़े वाहनों का संचालन प्रतिबंधित है।
विज्ञापन


बुधवार को कांवड़ियों के जत्थे भी पहुंचने शुरू हो गए हैं। जिन मार्गों पर कांवड़ियों के जत्थे गुजरे वहां पुलिस को ज्यादा सतर्कता बरतनी पड़ी। शहर में भी कांवड़ियों को जत्थों को पुलिस ने पूरी सुरक्षा के साथ निकाला। शहर में सबसे ज्यादा जाम की समस्या चौधरी सराय और चंदौसी चौराहे पर देखने को मिली। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। भारी वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण जाम की स्थिति ज्यादा बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ मार्च की रात तक रुट डायवर्जन रहेगा। संभल से हसनपुर मार्ग और मुरादाबाद आगरा हाईवे पर राजघाट तक बस, ट्रक और अन्य बड़े वाहनों का संचालन बंद है। हालांकि कार का संचालन इन मार्गों पर हो रहा है। अन्य वाहन रुट प्लान के मुताबिक ही आगे बढ़ रहे हैं। यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि जिले में दूसरे जिलों के वाहनों का प्रवेश ज्यादा हो रहा है। इसलिए कई जगह जाम की समस्या बन रही है। सभी रुट डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिस तैनात है। कांवड़ियों के जत्थे भी पूरी एहतियात के साथ मुख्य मार्गों पर गुजारे जा रहे हैं।

-मुरादाबाद की तरफ से संभल होकर दिल्ली जाने वाले वाहन चौधरी सराय चौकी संभल से वाया खिरनी तिराहा से गवां, केसरपुर तिराहा से रजपुरा, नूरपुर तिराहे से इंद्रा चौक बबराला से नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर गुजरे।

-मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़-आगरा जाने वाले वाहन हजरतनगर गढ़ी होकर सिरसी-बिलारी तिराहे से संभल में चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहे से गवां होकर केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर गुजरे।

-बदायूं की तरफ से चन्दौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़-आगरा जाने वाले वाहन चंदौसी में धन्नूमल तिराहे से चंदौसी बाईपास से सिम्स कॉलेज बाईपास से चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहे की ओर गए।

-बदायूं से बहजोई होकर दिल्ली, अलीगढ़ जाने वाले वाहन इस्लामनगर चौराहे से संभल तिराहा बहजोई से बेहटा जयसिंह चौराहा, टिक्टा रोड से रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से गुजरे।


-चंदौसी से बहजोई-पाठकपुर-धनारी-ग्राम कैल-इन्द्रा चौक बबराला राजघाट तक किसी भी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है।

-जोया मार्ग पर मनोटा पुल से असमौली से संभल व संभल से पातालेश्वर मंदिर बहजोई मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित है।

-चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनगली-हसनपुर-गजरौला मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित है।

-इंद्रा चौक बबराला से नूरपुर तिराहा रजपुरा मार्ग पर भारी व्यवसायिक वाहन सिंगल मार्ग पर ही आवागमन करेंगें। इसके अलावा राजघाट इंद्राचौक बबराला से नूरपुर तिराहे तक रोड के आधे भाग में कांवड़ियों के जत्थे गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed