फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   jalabhishek happened on the second day

हर-हर महादेव के घोष के बीच दूसरे दिन भी जलाभिषेक

Thu, 15 Feb 2018 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Thu, 15 Feb 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
jalabhishek happened on the second day
सरायतरीन में शोभायात्रा में नृत्य करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुबह से ही शिवालयों पर भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन



इस बार महाशिवरात्रि का पर्व दो दिन मनाया गया। हालांकि अधिकांश लोगों ने तो 13 फरवरी को ही महाशिवरात्रि का पर्व मनाया लेकिन बुधवार को महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने वाले भक्तों की संख्या कम नहीं दिखी। शहर के मूंछों वाले शिव मंदिर, सुभाष रोड स्थित शिव मंदिर सहित शहर के अधिकांश सभी मंदिरों पर जलाभिषेक किया गया। आटा शिव मंदिर पर भी लंबी लंबी लाइनें लगी रही। दूसरे दिन भी यहां मेला आयोजित किया गया। साथ नरौली शिव मंदिर पर भी सुबह से ही जलाभिषेक करने वालों की लंबी लंबी लाइनें लग गईं। चेयरमैन कुंवर राघवेंद्र सिंह ने भी कांवड़ लाकर भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन



कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के छाबड़ा स्थित झारखंड शिव मंदिर में बुधवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और गंगाजल भरकर लाई गई कांवड़ को विधि विधान से चढ़ाया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प, दुग्ध, और गंगाजल के साथ जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। महंत द्वारकादास, चंद्रवीर सिंह रघुवंशी, विजेंद्र सिंह राघव, कोमल प्रसाद शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, उज्जैन आदि गांव वालों का सहयोग रहा। उधर बेरनी शिव मंदिर पर भी कांवड़ चढ़ाने वालों की और जलाभिषेक करने वालों की भीड़ रही मेले में महिलाओं व बच्चों ने खरीदारी की और मेले में चाट पकौड़ी, झूले, सर्कस आदि का लुत्फ उठाया रात्रि में रासलीला का आयोजन चल रहा है। सतीश चंद्र शर्मा, राम नरेश यादव, रामवीर सिंह, महावीर सिंह, उदित कुमार शर्मा, अंकित शर्मा, मलखान सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



संभल/सिंहपुरसानी/सौंधन/असमोली। संभल जिले में महाशिवरात्रि के मौके पर बुधवार को भी शिव मंदिरों में श्रद्घालुओं ने पूजा अर्चना की। गंगाघाटों से जल लेकर आए कांवड़ियों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। आराधना और मनौती मांगने का सिलसिला दोपहर तक चला। भगवान शिव के जयघोष से मंदिर गुंजायमान हो गए। यहां एहतियातन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। 


जिले में मंगलवार को बड़ी तादाद में महाशिवरात्रि का त्यौहार पर्व मनाते हुए भगवान शिव की पूजा अर्चना की थी। शाम के वक्त कांवड़ भी चढ़ाई गई थीं। बुुधवार को भी ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। भोर से ही श्रद्घालु मंदिरों पर पहुंचे। कतारबद्घ होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उनसे सुुखी जीवन की कामना की। जत्थों के रूप में हरिद्वार, ब्रजघाट आदि गंगाघाटों से कांवड़ व गंगाजल लेकर पहुंचे भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। शहर के सूरज कुंड मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्घालुओं की भीड़ लगी रही। असमोली, सौंधन, पंवासा, सिंहपुरसानी क्षेत्र के शिव मंदिरों पर भी बड़ी तादाद में श्रद्घालु पहुंचे और सामग्री से भगवान शिव की आराधना की। गांव फत्तेहपुर भाऊ स्थित प्रकटेश्वर महादेव मंदिर पर भी श्रद्घालुओं का रेला से उमड़ा। महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी चौकसी रही। मंदिरों और कांवड़ियों के रास्तों पर पुलिस तैनात दिखी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी अधीनस्थों से जानकारी लेते रहे।


महाशिवरात्रि के मौके पर सरायतरीन में भव्य शिव बारात की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल झांकियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तमाम भक्त झूमते हुए चल रहे थे। कलाकारों ने नृत्य करके मन मोह लिया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। पुलिस पीएसी के साथ ही उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed