{"_id":"69261344dac70715be09227c","slug":"jagadguru-rambhadracharya-will-narrate-kalki-katha-in-shri-kalki-mahotsav-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-129429-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: श्री कल्कि महोत्सव में जगद्गुरु रामभद्राचार्य सुनाएंगे कल्कि कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: श्री कल्कि महोत्सव में जगद्गुरु रामभद्राचार्य सुनाएंगे कल्कि कथा
विज्ञापन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य
- फोटो : जगद्गुरु रामभद्राचार्य
संभल। ऐंचौड़ा कंबोह में स्थित श्री कल्कि धाम में एक से सात दिसंबर तक आयोजित होने वाले श्री कल्कि महोत्सव की तैयारियां जारी हैं। महोत्सव में होने वाली प्रथम श्री कल्कि कथा में शामिल होने के लिए देश के संतों के आगमन को लेकर की जा रहीं तैयारी का श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जायजा लिया। आवासीय परिसर को और विशाल बनाने के लिए कहा।
श्री कल्कि महोत्सव में इस बार जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा कही जाने वाली श्री कल्कि कथा के उद्घाटन समारोह में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, आनंद अखाड़ा के प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद, निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, पूज्य सुधांशु जी महाराज सहित कई संत, महंत, साधु, संन्यासियों के आने के लिए व्यवस्था की जा रही है।
श्री कल्कि धाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि श्री कल्कि महोत्सव में प्रतिदिन योग शिविर भी आयोजित किया जाएगा। प्रवास करने वाले श्रद्धालु सुबह में योगाचार्यों के निर्देशन में योग करेंगे। श्री कल्कि कथा की विश्राम बेला में प्रतिदिन शाम को भव्य आरती की जाएगी। कथा में शामिल होने वाले श्रद्धालु आरती में शामिल होंगे।