फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jackals terrorize the area... 12 people attacked in two days.

Sambhal News: गीदड़ों का इलाके में आतंक... दो दिन में 12 लोगों पर किया हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Jackals terrorize the area... 12 people attacked in two days.
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में गीदड़ों के हमले से दहशत का माहौल बना हुआ है। खेतों में काम करने गए ग्रामीणों पर गीदड़ों ने अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों में करीब 12 ग्रामीण घायल हो चुके हैं, जिनका असमोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपचार चल रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, रविवार सुबह खेतों पर काम करने गए मनीष कुमार पुत्र सतपाल, कमल सिंह पुत्र अमर सिंह, शायवान पुत्र अफसर, आरिस पुत्र आरिफ और उजैफ पुत्र आरिफ पर गीदड़ों ने हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह भी हमलों का सिलसिला जारी रहा। सीमा पत्नी छोटे, सावित्री पत्नी राजेंद्र, सोना पत्नी राजू, राजेंदरी पत्नी महेश, मुन्नी पत्नी फुरकान और फुरकान पुत्र नन्हे समेत अन्य ग्रामीणों पर गीदड़ों ने हमला कर दिया। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीण खेतों में जाने से भी डरने लगे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से गांव और आसपास के खेतों में गीदड़ों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed