फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   iztima sthal k aspas 200 sipahi aur 50 daroga karenge nigrani

इज्तिमा स्थल के आसपास 200 सिपाही और 50 दरोगा करेंगे निगरानी

Fri, 23 Dec 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 23 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
 डीआईजी रेंज ने बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद के साथ-साथ रामपुर जनपदों से पुलिस बल संभल के इज्तिमा के लिए आवंटित कर दिया है। तीन दिनों तक 200 सिपाही और 50 दरोगा ड्यूटी पर रहेंगे। वाजिदपुरम में अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई है। इसके इंचार्ज शाहिद अली हैं। संभल जिले के 35 दरोगा, 150  सिपाही मंडल के दूसरे जिलों से आ रहे हैं। तीन कंपनी पीएसी की मांग की गई है।
विज्ञापन


इंसानियत का पैगाम देगा दीनी इज्तिमा
संभल। इस्लाम खूबियों का मजहब है। इसकी खूबियों के जरिए इंसानियत का पैगाम देने के लिए संभल के वाजिदपुरम कोल्ड स्टोरेज के पीछे स्थित खाली जमीनों पर ढेर सारे तंबू लगाकर दीनी इजित्मा आयोजित किया गया है। प्रदेश के सभी जनपदों से तब्लीगी जमात के लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। इज्तिमा 24 को शुरू होगा और 26 दिसंबर तक चलेगा। जमातों में शामिल हजारों लोग स्थानीय जनता के सहयोग से इज्तिमा की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। दस हजार से अधिक लोग तैयारियों में जुटे हैं। लगातार लोगों के आने का सिलसिला चल रहा है। इसमें डाक्टर, इंजीनियर और अन्य नौकरीपेशा लोग भी हैं। 
विज्ञापन


वाहनों को मिलेंगे अस्थायी परमिट
संभल। इज्तिमा में भागीदारी करने के लिए अगर किसी वाहन स्वामी को परमिट की जरूरत है तो उसे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय से अस्थायी परिमिट जारी हो जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। एआरटीओ छबि सिंह चौहान ने बताया कि सभी यात्री वाहन स्वामियों से कहा गया है कि वे जरूरत के अनुसार आवागमन के लिए अस्थायी परमिट प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed