{"_id":"609ee9f8bb21463d35508566","slug":"itbp-jawan-died-while-laying-water-pipeline-on-china-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की सीमा पर पानी की पाइपलाइन बिछाते समय आईटीबीपी जवान की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन की सीमा पर पानी की पाइपलाइन बिछाते समय आईटीबीपी जवान की गई जान
Sat, 15 May 2021 02:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कुढ़फतेहगढ़ (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, कुढ़फतेहगढ़ (संभल)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 15 May 2021 02:52 AM IST
सार
- अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा से लगे तवांग में तैनात था आईटीपीबी का जवान
- पाइपलाइन बिछाते समय पैर फिसल जाने से खाई में गिरने पर जान गई
- फोन पर सूचना मिली के बाद थाना पुलिस ने भी घटना से अवगत कराया, परिजन दुखी
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन की सीमा पर तैनात आईटीबीपी का एक जवान पाइप लाइन बिछाते समय पैर फिसलने से गहरी खाई में गिर गया। गंभीर रूप से घायल जवान की उपचार के दौरान जान चली गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चितौरा निवासी प्रदीप कुमार यादव (35) पुत्र नंदराम सिंह अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा क्षेत्र में चिमंगथान चौकी पर तैनात थे। वह आईटीबीपी में कांस्टेबल थे। आर्मी में तैनात प्रदीप के चचेरे भाई नवल कुमार ने बताया कि उन्हें आईटीबीपी के कार्यालय से फोन पर जानकारी मिली है।
विज्ञापन
फोन पर बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह तवांग क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन बिछाते समय पैर फिसल जाने से प्रदीप कुमार खाई में गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी जान चली गई। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि फोन पर आईटीबीपी के जवान की जान चली जाने के विषय में जानकारी मिली है। इसके बाद पुलिस के जरिए परिजनों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
प्रदीप ने घटना से डेढ़ घंटे पहले पत्नी से की थी बात
चितौरा गांव में मौजूद प्रदीप कुमार के भांजे रिंकू ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 9 बजे प्रदीप कुमार ने अपनी पत्नी अनीता यादव से फोन पर बातचीत की थी। परिवार की कुशल क्षेम के बारे में घटना से करीब डेढ़ घंटे पहले यह बातचीत हुई। जब 10.30 बजे घटना की सूचना मिली तो परिजन दुख में डूबे गए। पत्नी अनीता को घटना के बारे में नहीं बताया गया। प्रदीप कुमार नवंबर 2020 में घर पर छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर चले गए थे।
सात महीने से इनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र स्थित चिमंगथान चौकी पर थी। प्रदीप कुमार चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। बड़े भाई प्रमोद कुमार सीआरपीएफ में हैं। उनसे छोटे पवन कुमार कृषि विभाग में हैं। तीसरे नंबर के प्रदीप कुमार थे। सबसे छोटे भाई अमित कुमार आर्मी में है। जबकि नवल कुमार भी आर्मी में हैं और चचेरे भाई हैं। थाना कुढफतेहगढ़ से उप निरीक्षक मनोज कुमार ने परिजनों को अवगत कराया है।