फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   It is necessary to add the name of every eligible person in the voter list: Gulab Devi

हर पात्र व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ना जरूरी : गुलाब देवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to add the name of every eligible person in the voter list: Gulab Devi
चंदौसी के श्री रघुनाथ आश्रम में बीएलओ से वार्ता करती राज्यमंत्री - संवाद
चंदौसी। रविवार को मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शक्ति केंद्र गणेश कॉलोनी, घटिया गेट, बदायूं चुंगी और श्री रघुनाथ आश्रम पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देनी ने हिस्सा लिया। उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलओ और नगर मंडल पदाधिकारियों के साथ मिलकर अभियान को और गति देने पर चर्चा की।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अभियान को मिशन की तरह चलाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और मतदाता सूची को पूरी तरह सही बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। साथ ही, उन्होंने बताया कि यह काम ईमानदारी और जिम्मेदारी से किया जाना चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, नगर महामंत्री तरुण कुमार नीरज, रोहित दिवाकर, रतन वाष्र्णेय, संजय सैनी, राजकुमार यादव, टीएस पाल, सतीश अरोरा, देवेंद्र गुप्ता मोनू, रोशन लाल, मुनीश कुमार, सुरेंद्र सैनी, चंद्रसेन दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसआईआर को लेकर चर्चा कर दिए निर्देश

संभल। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी गिरीश चंद ने बूथ व सेक्टर गठन पर चर्चा की। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे एसआईआर पर चर्चा करते हुए विस्तार से समझाया।

आदमपुर मार्ग पर रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा के आवास पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि गिरीश चंद ने बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एसआईआर को लेकर निर्देश दिए। बैठक के दौरान लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिला प्रभारी ओमप्रकाश राव ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान हरद्वारी लाल गौतम, साजिद सैफी, धर्मेंद्र कुमार आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह एडवोकेट ने तथा संचालन जिला प्रभारी कुंवरपाल सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed