फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   It has become difficult to pass through the dilapidated roads...responsible people are careless.

Sambhal News: बदहाल सड़कों से निकलना हुआ दुश्वार...जिम्मेदार बेपरवाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
It has become difficult to pass through the dilapidated roads...responsible people are careless.
संभल। संभल शहर से गांवों को जोड़ने वाली कई सड़कें टूटी हुई हैं। हसनपुर मुनजब्ता मार्ग, सरायतरीन मार्ग, मूसापुर मार्ग की हालत खस्ता हो चुकी है।
विज्ञापन

जगह-जगह गड्ढे हैं तो लोगों को निकलना दुश्वार हो गया है। हादसे का खतरा बढ़ा हुआ है। फिर भी जिम्मेदार बेपरवाह बने हैं। समस्या के समाधान के लिए कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
मोहल्ला हल्लू सराय से गांव हसनपुर मुनजब्ता के लिए सड़क जा रही है। यह सड़क हसनपुर मुनजब्ता के अलावा सिकंदरपुर, हैबतपुर, चंदायन, अल्लीपुर और जोगीपुरा को जोड़ती है। इस सड़क पर रोजाना सैकड़ों लोगों का आना रहता है। चूंकि मार्ग के दोनों तरफ खेती भी हो रही है, इसलिए किसान भी आते जाते हैं।
विज्ञापन

बात सड़क के हाल करें तो जगह-जगह से सड़क टूटी हुई है। कई जगहों पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं। कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां आधी से ज्यादा सड़क खत्म हो चुकी है। लोगों को सड़क से निकलते वक्त दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है। हादसे का खतरा बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदमपुर मार्ग से सरायतरीन की तरफ जाने वाली सड़क की हालत भी खस्ता है।
एक स्थान पर तो सड़क खत्म ही हो चुकी है और गड्ढा बना हुआ है। खास बात यह है कि इस स्थान पर मोड़ भी है। बाइकों से निकलने के दौरान हादसे का अंदेशा रहता है। आदमपुर मार्ग से ही गांव मूसापुर की तरफ जाने वाली सड़क भी बदहाल है। यह सड़क टूटी हुई है। इसके अलावा चंदौसी मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर टांडा में सड़क टूट चुकी है और गड्ढे बन गए हैं। सड़कों की खस्ता हालत की वजह से लोग परेशान हैं लेकिन जिम्मेदार विभाग मरम्मत कराने या नई सड़क का निर्माण कराने के लिए गंभीर नहीं दिख रहा है। जिससे लोगों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed