फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Investigations were conducted on finding symptoms of dengue-malaria in patients

Sambhal News: मरीजों में डेंगू-मलेरिया के लक्षण मिलने पर कराई जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Investigations were conducted on finding symptoms of dengue-malaria in patients
चंदौसी सीएचसी में दवा लेने के लिए लगी मरीजों की लाइन - संवाद
चंदौसी। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को सीएचसी की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा काउंटर से लेकर दवा वितरण कक्ष तक लंबी कतार देखने को मिली। ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, बदन दर्द, उल्टी-दस्त, आंखों के संक्रमण, बीपी और शुगर जैसी बीमारियों से पीड़ित मिले। वहीं, सीएचसी में अब तक टायफाइड के 24, मलेरिया के सात और डेंगू के दस मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सीएचसी में करीब 989 मरीजों की ओपीडी की गई। इनमें नए लगभग 704 और 285 के करीब पुराने मरीज रहे। आलम ये रहा कि चिकित्सकों के कक्षों के बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सीएचसी के सीएमएस डॉ. हरविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को करीब 989 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारियां जैसे वायरल बुखार, खांसी, जुकाम व बदन दर्द आदि के रहे। इन मरीजों में टायफाइड, डेंगू व मलेरिया से मिलते जुलते लक्षण मिले, उन्हें पैथोलॉजी लैब में जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बारिश के बाद गंदगी और संक्रमण की वजह से डेंगू और मलेरिया के मामले भी सामने आ रहे हैं। बताया कि 21 अगस्त से 20 सितंबर तक सीएचसी में टाइफाइड की 366, मलेरिया की 629 और डेंगू की 98 जांचे हुई। इन जांचों में टाइफाइड के 24, मलेरिया के सात और डेंगू के दस मरीज मिले। ऐसे मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चिकित्सकों की सलाह

- हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लें। तैलीय और मसालेदार चीजों से बचें।
- पर्याप्त मात्रा में उबला हुआ या साफ पानी पीएं।
- पूर्ण आराम करें और थकान से बचें।
- मच्छरों से बचाव के उपाय करें और मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- बुखार आने पर तुरंत जांच और उपचार कराएं।
- आसपास पानी जमा न होने दें और घर को साफ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed