फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Investigation started into allegations extortion from patients name Hepatitis C medicine, statements

Sambhal: हेपेटाइटिस सी की दवाई के नाम पर मरीजों से वसूली के आरोपों की जांच शुरू, शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज

Thu, 26 Oct 2023 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 26 Oct 2023 01:20 AM IST
सार

संभल निवासी महिला नगमा का कहना था कि वह हेपेटाइटिस-सी की दवा के लिए अस्पताल के  लगातार चक्कर काट रही है। आरोप लगाया कि जो मरीज रुपये देते हैं उन्हें दवाई आसानी से मिल रही है। इस बात पर महिला ने जिला अस्पताल में काफी हंगामा किया था।

विज्ञापन
Sambhal: Investigation started into allegations extortion from patients name Hepatitis C medicine, statements
संभल का जिला अस्पताल - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल जिला अस्पताल में 17 अक्तूबर को हंगामा करने वाले मरीजों के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को सीएमओ डा. तरन्नुम रजा द्वारा भेजी गई टीम ने शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए हैं। अब आरोपों में घिरे कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद रिपोर्ट सीएमओ को दी जाएगी।

विज्ञापन


संभल के गांव बड़ा ताजउद्दीन निवासी महिला नगमा ने आरोप लगाया था कि वह लगातार चक्कर लगा रही हैं लेकिन उन्हें हेपेटाइटिस-सी की दवाई नहीं मिल रही है। जबकि जो मरीज रुपये देते हैं उन्हें दवाई मिल जाती है। इस बात पर महिला ने जिला अस्पताल में काफी हंगामा किया था।
विज्ञापन


अंकित सैनी ने आरोप लगाया था कि हेपेटाइटिस सी की दवाई 900 रुपये देकर मिलती है। इन आरोपों की जांच के लिए ही एसीएमओ डा. पंकज विश्नोई और डा. संतोष पटेल संभल पहुंचे थे। शिकायकर्ताओं को सीएचसी संभल में बुलाकर उनके बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि आरोप जिन कर्मचारियों पर लगा है उनके भी बयान लिए जाएंगे। उसके बाद आगे की जांच कर रिपोर्ट सीएमओ को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed