फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Inter college clerk going to cousin brother's funeral dies in accident

Sambhal News: ममेरे भाई के अंतिम संस्कार में जा रहे इंटर कॉलेज के लिपिक की हादसे में मौत

Mon, 30 Oct 2023 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 30 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Inter college clerk going to cousin brother's funeral dies in accident
जुनावई (संभल)। ममेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे गांव खेरिया निवासी इंटर कॉलेज के लिपिक विजेंद्र सिंह (50) की बाइक में जिला बदायूं के थाना जरीफनगर में नाधा रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के खेरिया रुद्र निवासी विजेंद्र बुलंदशहर जनपद के चिरौली गांव के इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी राजेश्वरी के अलावा दो दो बेटे व दो बेटियां हैं। रविवार को बदायूं के थाना जरीफनगर के गांव मिर्जापुर निवासी उनके ममेरे भाई मोकम सिंह का निधन हो गया। रविवार की शाम वह ममेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। शाम करीब 5:20 बजे थाना जरीफनगर क्षेत्र के नाधा रोड से मिर्जापुर गांव जाते समय किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजन व रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और घायल विजेंद्र को गंभीर हालत में सहसवान सीएचसी में लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed