{"_id":"68c1e28ef040f012700d8efc","slug":"instructions-for-removal-of-encroachment-from-panchayat-secretariat-of-khirni-mohiuddinpur-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-126788-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खिरनी मोहिउद्दीनपुर के पंचायत सचिवालय से कब्जा हटवाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खिरनी मोहिउद्दीनपुर के पंचायत सचिवालय से कब्जा हटवाने के निर्देश
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर स्थित पंचायत सचिवालय व सामुदायिक शौचालय परिसर को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। बीडीओ ने पंचायत सचिवालय से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष ने अधिकारियों से शिकायत कर कहा कि खिरनी मोहिउद्दीनपुर शासन ने लाखों रुपये खर्च कर ग्रामीणों की सहूलियत के लिए पंचायत सचिवालय का निर्माण कराया था, लेकिन ब्लॉक अधिकारियों की सुस्ती की वजह से कुछ ग्रामीणों ने पंचायत सचिवालय और सामुदायिक शौचालय के परिसर पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मामले में बीडीओ अमरजीत सिंह ने बताया कि अवैध कब्जे की जानकारी मिली है। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को तत्काल कब्जा हटाने और मरम्मत का कार्य कराने का निर्देश दिया है। संवाद