फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Instructions for correction in map of MP Burke's residence

Sambhal News: सांसद बर्क के आवास के नक्शे में सुधार के निर्देश

Fri, 27 Jun 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 27 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Instructions for correction in map of MP Burke's residence
संभल। सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास में हुए निर्माण के नक्शे को सुधारने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके लिए आठ जुलाई तक का समय दिया गया है। उसके बाद ही नक्शे को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन

एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि तकनीकी जांच पड़ताल के लिए प्रस्तुत नक्शा भेजा गया था, जिसमें कुछ सुधार के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसकी जानकारी सांसद के अधिवक्ता को दे दी गई है। वह आठ जुलाई तक सुधार कराकर नक्शा प्रस्तुत करें। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सांसद के आवास में हुए अवैध निर्माण मामले में सुनवाई की गई। इस दौरान सांसद के अधिवक्ता भी मौजूद रहे। एसडीएम द्वारा बताया गया कि जो नक्शा प्रस्तुत किया गया था। उसकी तकनीकी जांच कराने पर कुछ खामियां मिली हैं। उनको सुधार कराकर प्रस्तुत किया जाए। उसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो 11 दिसंबर 2024 को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र की ओर नोटिस जारी किया गया था, जिसमें कहा था कि आवास में बिना अनुमति के नवनिर्माण किया गया है। इसका नक्शा पास भी नहीं है। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed