फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   inspection in 32 shop

जिले में उर्वरकों की 32 दुकानों का निरीक्षण किया, आठ सैंपल लिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
inspection in 32 shop
जिले में उर्वरकों की 32 दुकानों का निरीक्षण किया, आठ सैंपल लिए
विज्ञापन

संभल। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर मंगलवार को खाद, बीज की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 32 दुकानों का निरीक्षण किया गया। जहां से आठ नमूने लिए गए। वहीं, छह को नोटिस जारी किए गए हैं। दरअसल, जिले में उर्वरकों की उपलब्धता, उनकी बिक्री और किसानों को सही मूल्य पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया है। इस दौरान ताहिर खाद भंडार रायसत्ती से एमओपी का नमूना लिया गया। अनीस अहमद एंड संस से डीएवी के दो नमूने, लिमरा खाद भंडार से एनपीके का नमूना लिया। लोहिया खाद भंडार बंद मिला। हुकुमचंद गुन्नौर से यूरिया का नमूना, गोपाल फर्टिलाइजर से अमोनियम फास्फेट सल्फेट का नमूना, गोयल कॉरपोरेशन से डीएपी का नमूना लिया गया। नत्थूलाल के यहां से भी डीएवी का नमूना लिया गया। इस दौरान उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि वह अपनी दुकान से किसानों द्वारा जो मांगा जाए उसे ही दें। यदि कहीं से कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed