फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In the entire resolution day, 178 complaints came before the District Magistrate, only nine were resolved

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के सामने पहुंची178 शिकायतें, मात्र नौ का निस्तारण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
In the entire resolution day, 178 complaints came before the District Magistrate, only nine were resolved
चंदौसी। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान 178 शिकायतें पहुंची। इसमें मात्र नौ शिकायतों का निस्तारण हो सका। अन्य के निस्तारण के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी संजीव रंजन को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों का कहना है कि अब जनपद कोरोना मुक्त हो चुका है। इसलिए सप्ताह में दो दिन की साप्ताहिक बंदी को समाप्त कर दिया जाए। ताकि व्यापारियों को बंदी से राहत मिल सके और वह अपना व्यापार कर सके। इसके अलावा व्यापारियों ने कहा कि पिछले काफी समय से शहर की सड़कें जर्जर बनी हुई हैं। आए दिन हादसे होते रहते हैं। सड़कों को दुरुस्त कराया जाए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने औषधि विभाग में लाइसेंस नवीनीकरण प्रणाली में शीघ्रता प्रदान करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष पावस शर्मा, केशव वार्ष्णेय, दिलीप नगीना, गौरव गोयल, सुमंत गुप्ता, मोहित बंसल, दिलीप कपूर, विकास गर्ग, प्रमोद सर्राफ, पवन वार्ष्णेय, सचिंद्र यादव, अनिल साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप आयुष्मान कार्ड बनवाने को शिविर लगाने की मांग की गई। व्यापारियों ने बताया कि नगर में जरूरतमंद लोगों के साथ ही व्यापारियों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं और प्रचार-प्रसार किया जाए। जिससे लोगों को सही जानकारी मिल सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मनोज वार्ष्णेय, शीनू गुप्ता, कपिल वार्ष्णेय, सुधीर अग्रवाल, देवेंद्र कुमार मोनू, भुवनेश सरन, श्रीगोपाल, संजीव अग्रवाल, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
बारह सैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट के ट्रस्टी धर्मेंद्र कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर ट्रस्ट की साढ़े दस बीघा भूमि पर कुछ लोगों पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 78, विद्युत की 11, विकास की 20, पुलिस की 20, चकबंदी की 20, समाज कल्याण की तीन, मंडी समिति की दो, नलकूप की तीन, नगर पालिका की छह, शिक्षा की तीन, डूडा की छह, आपूर्ति की चार, सीएमओ व सब रजिस्ट्रार की एक-एक शिकायतें आईं।

मौके पर राजस्व की सात व चकबंदी की दो शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान परियोजना निर्देशक रमेश चंद्र, सीएमओ डॉ. अजय कुमार सक्सेना, सीओ गोपाल सिंह, तहसीलदार मनोज सिंह आदि कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed