फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In the case of dead body found 30 days ago, the mother of the deceased filed a report against three

एक महीने पहले मिले शव के मामले में मृतक की मां ने तीन के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
In the case of dead body found 30 days ago, the mother of the deceased filed a report against three
गुन्नौर। गुन्नौर क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर काली मंदिर के पास मिले शव के मामले में मृतक की मां ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे स्थित काली मंदिर के पास 15 अगस्त को एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त हरज्ञान निवासी लहरा भूड़ थाना धनारी के रूप में हुई थी। इसमें सोमवार को मृतक की मां ओमवती ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पर गांव अल्लीपुर निवासी सूरजपाल, पप्पू, गांव लहरा भूड अवधेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीनों ने उसके बेटे हरज्ञान की हत्या कर शव आगरा - मुरादाबाद हाईवे पर काली मंदिर के नजदीक डाल दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed