फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In protest against the attack on Tikait, Bhakiyu attacked the Collectorate

टिकैत पर हमले के विरोध में कलक्ट्रेट पर गरजी भाकियू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
In protest against the attack on Tikait, Bhakiyu attacked the Collectorate
बहजोई। कर्नाटक के बंगलुरु में आयोजित किसान सम्मेलन में भाकियू नेता राकेश टिकैत पर हुए हमले के विरोध में जिले के पदाधिकारी व किसान कलक्ट्रेट पर गरजे। रेलवे स्टेशन परिसर में बैठक करने के बाद पदाधिकारियों ने पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पर डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार सुबह 11 बजे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी और किसान काफी संख्या में जुट गए। सभा में प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कर्नाटक के बंगलुरु में आयोजित किसान सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत पर हमला होना बड़ी बात है। इसको लेकर उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर पूरे मामले की जांच कराई जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव, देशराज सिंह आदि ने भी विचार रखे। इसके बाद भाकियू पदाधिकारी किसानों के साथ कर्नाटक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर सुनील कुमार त्रिवेदी को सौंपा। पदाधिकारियों में रामवीर सिंह, मुनेंद्र सिंह, मुकेश यादव, अमरसिंह राजपूत, अनार सिंह यादव, उदयवीर यादव, योगेंद्र सिंह, रामाशंकर शर्मा हनुमान, गुलफाम सिंह, महावीर सिंह, देशराज सिंह आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ गोपाल सिंह समेत निरीक्षक राहुल कुमार व सिटी इंचार्ज प्रबोध कुमार मय पुलिस टीम के मौजूद रहे। एलआईयू भी सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed