{"_id":"64e50c33e7e79fe295074bb4","slug":"in-many-neighborhoods-of-bahjoi-there-was-no-electricity-for-nine-hours-consumers-were-in-trouble-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-2059-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बहजोई के कई मोहल्लों में नौ घंटे गुल रही बिजली, मुश्किल में रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बहजोई के कई मोहल्लों में नौ घंटे गुल रही बिजली, मुश्किल में रहे उपभोक्ता
विज्ञापन
बहजोई। नगर में कई मोहल्लों की बिजली नौ घंटे तक गुल रही। इससे गर्मी के चलते उपभोक्ताओं को मुश्किल झेलनी पड़ी। इंवर्टर भी जवाब दे गए। विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। पानी की भी किल्लत रही।
मंगलवार को सुबह 11 बजे करीब नगर के मोहल्ला फैक्टरी कालोनी समेत रेलवे रोड का कुछ क्षेत्र, नई बस्ती व कुरेशियान आदि के सौ से अधिक घरों की बिजली अचानक गुल हो गई। पहले तो उपभोक्ताओं ने कुछ देर तक इंतजार किया। लेकर दोपहर बाद तक जब इन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो उपभोक्ताओं ने बिजली कर्मियों से संपर्क किया। जानकारी हुई कि कलक्ट्रेट के निकट समेत कुछ स्थानों पर जर्जर लाइन को बदलकर दूसरी विद्युत लाइन डालने का काम चल रहा है। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित है।
वहीं शाम को इन उपभोक्ताओं को रात आठ बजे करीब बिजली आपूर्ति मिली। तब कहीं जाकर इन उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। वहीं जेई जयवीर सिंह का कहना है कि नगर में जर्जर तारों व विद्युत पोल को बदलकर नए तार व विद्युत पोल लगाए जा रहे हैं। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।