{"_id":"60fb1fd78ebc3e57fd78c959","slug":"in-a-dispute-over-money-the-brothers-called-the-shopkeeper-from-home-and-shot-him-dead-sambhal-news-mbd396765255","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के विवाद में सगे भाइयों ने दुकानदार को घर से बुलाकर गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के विवाद में सगे भाइयों ने दुकानदार को घर से बुलाकर गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन
चंदौसी के विकास नगर में घटनास्थल पर लोगों से जानकारी करते एसपी चक्रेश मिश्र
- फोटो : CHANDAUSI
संभल । चंदौसी के विकास नगर में रुपयों के विवाद में आरोपी सगे भाइयों घर से बुलाकर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है तथा वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली है।
चंदौसी के मोहल्ला विकास नगर निवासी अमित लाला उर्फ अभिषेक अग्रवाल की कंफेक्शनरी की दुकान है। अमित लाला ने अपने घर के सामने रहने वाले नवीन भारती व उनके भाई प्रवीण भारती से कुछ रुपये उधार ले रखे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 11 बजे आरोपी नवीन भारती ने अमित लाला को आवाज देकर घर से बाहर बुलाया। दुकानदार के बाहर आने पर आरोपी दोनों भाइयों ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों ने एक गोली उनके सिर में बाईं और एक गोली उनके सीने में मारी। इसके अलावा एक अन्य फायर भी किया। गोली लगते ही दुकानदार गिर पड़ा। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी अपने घर में घुस गए। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे सीओ गोपाल सिंह व इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा ने घायल दुकानदार को अपनी गाड़ी से सीएचसी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी नवीन भारती, उनके भाई प्रवीण भारती को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली है।
रुपयों को लेकर विवाद में आरोपी सगे भाईयों ने युवक को गोली मारी है। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं तथा लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
चक्रेश मिश्र, एसपी संभल।