फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   illegall sand mining

लाखों टन कर डाला बालू का खनन

Sun, 03 Jan 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 03 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
illegall sand mining
भटौला और ततारपुर संदल गांव में बालू और मिट्टी की अवैध तरीके से खुदाई की गई। शिकायत मिलने पर शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने छापेमारी की। मौके लाखों घन फीट बालू का खदान होने की पुष्टि हुई है। एसडीएम ने लेखपालों की टीम बनाई है। यह टीम जांच पड़ताल करके देर रात्रि तक रिपोर्ट देगी जिसके आधार पर जिलाधिकारी को एक आख्या जाएगी।
विज्ञापन



उसके बाद जुर्माना वसूल किया जाएगा। एसडीएम के मुताबिक करीब दस लाख रुपये जुर्माना हो सकता है। जिला प्रशासन ने शनिवार को दोपहर बाद बालू के अवैध खनन पर शिकंजा कसा है। सबसे पहले प्रशासन की टीम भटौला पहुंची। भटौला में दो स्थानों पर खेत में खनन हो रहा था। खेत में दो स्थानों पर बड़े गड्ढे करके बालू निकाली जा रही थी।
विज्ञापन



अधिकारी जब पहुंचे तो खनन करने वाले अपने अधिकतर लोग ट्रैक्टर लेकर भाग गए। मौके से एक ट्रैक्टर दो ट्रालियां पकड़ी गईं। इसके बाद प्रशासन की टीम ततारपुर संदल पहुंची। मौके पर रेत से भरी चार ट्रालियां खड़ी थीं। दो ट्रैक्टर भी थे। प्रशासन ने इन ट्रैक्टर ट्रालियों को अपने कब्जे में ले लिया और इसके बाद इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नखासा थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज किया है। अब खनन के संबंध में रिपोर्ट बन रही है जिसके आधार पर जुर्माना तय होगा। उप जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि 15-20 दिन से अवैध खनन हो रहा था जिसकी प्रशासन को शनिवार को खबर मिली थी। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। छापामार टीम में एसडीएम जेबी सिंह, सीओ अफसर अब्बास जैदी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed