फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Illegal stored fireworks caught

अवैध भंडारण की गई आतिशबाजी पकड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Illegal stored fireworks caught
कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला कोटपूर्वी में शुक्रवार की सुबह एक घर में कार्रवाई कर आतिशबाजी का अवैध भंडारण पकड़ा है। 132 पेटी में करीब 25 क्विंटल आतिशबाजी है। पुलिस के मुताबिक इसकी कीमत दस लाख रुपये से ज्यादा है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई है। आतिशबाजी का अवैध भंडारण करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस कार्रवाई में दमकल विभाग की टीम भी शामिल रही। बृहस्पतिवार की रात कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि कोटपूर्वी मोहल्ले में अवैध रूप से आतिशबाजी का भंडारण किया गया है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने रात से ही पहरा देना शुरू कर दिया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह दमकल विभाग की टीम को लेकर कोतवाली पुलिस पहुंची। जिस घर में अवैध आतिशबाजी रखी गई थी। उसके गोदाम को खोला गया। इसमें 132 पेटी में भरी आतिशबाजी मिली। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि कोटपूर्वी निवासी कमलप्रकाश और कीर्तिसरण को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र ने बताया कि आतिशबाजी जब्त कर ली गई है। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस को सक्रिय रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिससे अवैध आतिशबाजी का भंडारण नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed